फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेअदबी कांड: इंसाफ के लिए 46 दिन से प्रदर्शन कर रहे सुखराज सिंह का आरोप-सरकार कुछ नहीं कर रही

Thu, 10 Feb 2022 09:46 AM IST
निवेदिता वर्मा एएनआई, चंडीगढ़

सार

कोटकपूरा फायरिंग कांड में पिता को गंवाने वाले सुखराज सिंह ने कहा कि उन्होंने पिछले 6 वर्षों में काम नहीं किया है, केवल अदालतों के चक्कर काटे हैं, लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ।
विज्ञापन
सुखराज सिंह। - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

2015 में पंजाब में हुए बरगाड़ी बेअदबी कांड और उसके बाद कोटकपूरा फायरिंग के पीड़ित लोग आज भी इंसाफ की राह देख रहे हैं। कोटकपूरा फायरिंग कांड में मारे गए व्यक्ति के बेटे सुखराज सिंह पिछले 46 दिन से इंसाफ के लिए धरने पर बैठे हैं। उन्होंने कहा कि वर्तमान राज्य सरकार ने बेअदबी विवाद और कोटकपूरा में पुलिस फायरिंग में उनके पिता समेत दो लोगों की मौत की जांच करने का वादा किया था, लेकिन सत्ता में आने के बाद सरकार ने कुछ नहीं किया। 

विज्ञापन


सुखराज सिंह ने कहा कि उन्होंने पिछले 6 वर्षों में काम नहीं किया है, केवल अदालतों के चक्कर काटे हैं, लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू भी मुझसे मिले लेकिन कहा कि मेरे हाथ में कुछ नहीं है। मैं चौबीस घंटे अपने पिता और उनके साथी के लिए न्याय मांगने के मुद्दे पर बैठा हूं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें