फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Punjab: गुरुद्वारा के सरोवर में मिले सगे भाइयों से शव: तीज देखने गए थे दोनों नाबालिग, परिवार ने रातभर ढूंढा

Mon, 05 Aug 2024 04:18 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, मुक्तसर (पंजाब)
विज्ञापन
दोनों बच्चे। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

मुक्तसर के गिद्दड़बाहा में प्यौरी रोड पर स्थित गुरुद्वारा साहिब के सरोवर में दो सगे भाइयों के शव मिलने से वहां हड़कंप मच गया। दोनों भाई रविवार से लापता थे। दोनों के शव गुरुद्वारा साहिब के सरोवर में तैरते हुए मिले हैं।  

विज्ञापन


दोनों भाई रविवार को घर से तीज उत्सव देखने गए थे। मगर रात भर घर वापस नहीं लौटे। परिवार पूरी रात बच्चों की तलाश करता रहा। सोमवार को दोनों के शव गुरुद्वारा साहिब के सरोवर से मिलने के बाद क्षेत्र में दहशत फैल गई है। मृतकों की पहचान साजन (10) व मोनू (9) पुत्र तेजिंदर कुमार निवासी गांव गिद्दड़बाहा के रूप में हुई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है कि आखिर दोनों नाबालिग गुरुद्वारा साहिब के सरोवर में कैसे पहुंच गए। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल गिद्दड़बाहा में रखवा दिए हैं।

मृतकों के चाचा पप्पू निवासी ने बताया कि उसका भाई तेजिंदर कुमार दिहाड़ी मजदूरी का काम करता है। रविवार को उसके दोनों बेटे घर से बाहर खेलने गए थे। पास में ही तीज उत्सव मनाया जा रहा था। वह अपने तीन अन्य दोस्तों के साथ तीज प्रोग्राम देखने चले गए, मगर रात भर लौटे नहीं। जबकि उनके दोस्त घर लौट आए थे। 
विज्ञापन


सोमवार की सुबह गुरुद्वारा साहिब के सरोवर के पास बच्चों की चप्पलें पड़ी दिखीं। वहीं सरोवर में दोनों बच्चों के शव तैर रहे थे। लोगों की सहायता से शवों को बाहर निकाला। बच्चों की मौत का कारण नहीं पता चला है। आखिर बच्चे गुरुद्वारा साहिब के सरोवर में क्या करने आए और यहां उनके शव तैरते मिलना कुछ समझ नहीं आ रहा। उन्होंने पुलिस प्रशासन से मामले की गंभीरता से जांच करने की मांग की है। वहीं एक साथ दो बच्चों की मौत से परिवार में मातम छा गया है। माता-पिता का रो रोकर बुरा हाल है। उधर,थाना गिद्दड़बाहा पुलिस ने शव कब्जे में ले लिए हैं और मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें