फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Punjab: अबोहर में घर से मिले महिला-पुरुष के गले-सड़े शव, बदबू आने पर हुआ खुलासा, पुलिस को परिजनों का इंतजार

Thu, 06 Apr 2023 09:45 AM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, अबोहर (पंजाब)

सार

महिला का शव बेड पर पड़ा था, जबकि पुरुष का शव फंदे से झूल रहा था। प्रथम दृष्टतया लग रहा है कि युवक ने पहले महिला की हत्या की फिर खुद फंदे पर झूल गया। 
विज्ञापन
अबोहर में मिले दंपती के शव। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अबोहर के गांव कुंडल में बुधवार देर शाम एक घर के दो कमरों से अलग-अलग महिला-पुरुष के करीब 15 दिन पुराने मिले सड़े-गले शव बरामद हुए। थाना सदर पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए सरकारी अस्पताल पहुंचाया। डीएसपी देहाती आजाद दविंद्र सिंह के अनुसार पुलिस मृतकों के परिजनों का इंतजार कर रही है और उनके बयानों पर ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। दोनों मृतक आपस में पति-पत्नी बताए जा रहे हैं। लेकिन इस बात की पुष्टि नहीं हो रही है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार बुधवार देर शाम गांव कुंडल में एक घर के कमरे में शव पड़ा होने की सूचना मिलते ही थाना सदर पुलिस मौके पर पहुंची। मामले की पड़ताल करने पर एक कमरे में महिला और दूसरे कमरे में एक व्यक्ति का शव फंदे से लटकता हुआ पाया गया। डीएसपी ग्रामीण आजाद दविंद्र सिंह, थाना सदर प्रभारी गुरमीत सिंह और एएसआई गुरमेल सिंह पुलिस पार्टी सहित मौके पर पहुंचे तथा गांव के लोगों से इस बारे में पूछताछ शुरू की। 

पंचायत सदस्य हर्षपिंदर सिंह ने बताया कि यहां आत्मा सिंह पुत्र छोटू सिंह अपनी पत्नी, तीन बेटों-बहुओं के साथ रहता है। कुछ माह पहले ही वह अपनी पत्नी, दो बेटों और बहुओं के साथ गुजरात में मजदूरी करने गया हैं। उनका सबसे बड़ा बेटा वकील सिंह अपनी दूसरी पत्नी के साथ इसी मकान में रहता था। उन्होंने बताया कि वकील सिंह का अपनी पहली पत्नी से तलाक हो गया था। करीब छह माह पहले ही उसने कथित तौर पर दूसरी शादी करवाई और उसी महिला के साथ घर में रहता है। उनके अनुसार आत्मा सिंह के पड़ोसियों को पिछले कई दिनों से बदबू आ रही थी। जिस पर बुधवार शाम एक पड़ोसी दीवार फांद कर आत्मा सिंह के घर में घुसा और एक कमरे के गेट पर लगा पर्दा हटाकर देखा तो अंदर बैड पर एक महिला का शव पड़ा हुआ था। उसने अन्य पड़ोसियों की मदद से गांव के सरपंच और पुलिस को सूचित किया।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: Ludhiana News: जसनीत कौर का पांच दिन बढ़ा रिमांड, खुल सकते 'इंस्टाग्राम स्टार ' के कई राज

सूचना मिलने पर थाना सदर पुलिस ने मौके पर पहुंची और अंदर से बंद घर का मेन गेट खुलवाया। जांच करने पर दूसरे कमरे में एक शव फंदे पर लटका हुआ था। जिसकी पहचान वकील सिंह के रूप में हुई। बैड पर पड़े महिला के शव की पहचान नहीं हो सकी लेकिन लोगों का कहना है कि यह वकील सिंह की दूसरी पत्नी हो सकती है। 
आशंका जताई जा रही है कि वकील सिंह ने महिला की हत्या कर दी और फिर बाद में दूसरे कमरे में खुद को फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। एक घर में दो शव मिलने की सूचना मिलते ही डीएसपी एडी सिंह भी मौके पर पहुंचे और पूरी जांच पड़ताल के बाद रात करीब ढाई बजे दोनों के शवों को नर सेवा नारायण सेवा समिति के सदस्य सोनू ग्रोवर और मोनू ग्रोवर के सहयोग से सरकारी अस्पताल पहुंचाया गया। डीएसपी दविंद्र सिंह ने बताया कि दोनों शव पूरी तरह से सड़े हुए हैं जिससे पोस्टमार्टम के लिए दोनों को फरीदकोट भेजा जा सकता है। उन्होंने बताया कि इस मामले में वकील सिंह के माता-पिता के आने का इंतजार है और उनके बयान के बाद ही अगली कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन


कमरे में मृत मिली महिला के नाम का पता नहीं चल सका। सूत्र बताते हैं कि महिला के माता-पिता का भी पता नहीं है। क्योंकि वकील सिंह किसी डेरे आदि से दूसरी शादी करके लाया था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें