फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोगा में युवक की हत्या: धार्मिक स्थल से लौट रहा था, सिर में मारी गोली; कई मामलों में वांछित था अर्शदीप सिंह

Fri, 29 May 2026 06:05 PM IST
Nivedita संवाद न्यूज एजेंसी, मोगा (पंजाब)

सार

अर्शदीप सिंह पिछले करीब पांच महीनों से घर से फरार था। उसके खिलाफ थाना मैहना, बधनी कलां और अन्य थाने में शराब और चिट्टा तस्करी से जुड़े कई मामले दर्ज थे, जिनमें पुलिस उसकी तलाश कर रही थी।
विज्ञापन
मोगा में युवक की हत्या - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कई मामलों में वांछित एक युवक की शुक्रवार सुबह करीब 4:30 बजे अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी। मृतक की पहचान गांव बधनी कलां निवासी 30 वर्षीय अर्शदीप सिंह के रूप में हुई है। 
विज्ञापन


वारदात उस समय हुई जब वह धार्मिक स्थल पर माथा टेककर वापस लौट रहा था। पुलिस ने मृतक की माता के बयान पर अज्ञात हमलावरों के खिलाफ हत्या और आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

थाना मैहना के इंस्पेक्टर गुरसेवक सिंह ने बताया कि मृतक की मां अमरजीत कौर ने पुलिस को दिए बयान में कहा कि अर्शदीप सिंह पिछले करीब पांच महीनों से घर से फरार था। उसके खिलाफ थाना मैहना, बधनी कलां और अन्य थाने में शराब और चिट्टा तस्करी से जुड़े कई मामले दर्ज थे, जिनमें पुलिस उसकी तलाश कर रही थी। जानकारी के अनुसार वीरवार को अर्शदीप अपने दोस्तों के साथ अलग-अलग मोटरसाइकिलों पर धर्मकोट के गांव इंदरगढ़ स्थित पीर बाबा झिड़ी वाले की दरगाह पर माथा टेकने गया था। 
विज्ञापन


शुक्रवार सुबह करीब 4:30 बजे जब वह वापस लौट रहा था तो गांव कपूरे की त्रिकोणी के पास अज्ञात हमलावरों ने उसके सिर में गोली मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। गोली चलने की घटना से इलाके में दहशत फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची तथा घटनास्थल से जरूरी सैंपल एकत्र किए गए। 

शुरुआती समय में युवक की पहचान नहीं हो सकी, लेकिन बाद में उसकी पहचान अर्शदीप सिंह के रूप में हुई। पुलिस ने समाज सेवा सोसायटी के सहयोग से शव को घटनास्थल से उठाकर सिविल अस्पताल के पोस्टमार्टम हाउस पहुंचाया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा।

सूत्रों के अनुसार धार्मिक स्थल से लौटते समय मृतक का अपने साथियों के साथ किसी बात को लेकर विवाद हुआ था, जिसके बाद गुस्से में आकर उसे गोली मार दी गई। हालांकि पुलिस ने इस संबंध में अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है और सीसीटीवी फुटेज व अन्य साक्ष्यों के आधार पर हमलावरों की पहचान करने में जुटी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें