फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परिवार पर बुरा वक्त आने वाला है: दुकान पर बैठी महिला को किया सम्मोहित, सफेद कपड़े में बंधवाई अंगूठियां फरार

Mon, 21 Apr 2025 11:37 AM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, मोगा (पंजाब)

सार

लुटेरों ने महिला को कथित तौर पर हिप्नोटाइज कर दिया और तीनों सोने की अंगूठियां एक सफेद कपड़े में बांधने को कहा। कपड़े की अदला-बदली कर उन्होंने असली अंगूठियों की जगह हरा घास बांधकर दे दिया और मौके से फरार हो गए। 
विज्ञापन
कैमरे में कैद आरोपी - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मोगा के आर्य स्कूल रोड पर रविवार दोपहर एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। दोपहर करीब ढाई बजे एक कॉस्मेटिक की दुकान में अकेली बैठी महिला को हिप्नोटाइज करके लुटेरों ने चंद मिनटों में लाखों रुपये के सोने की तीन अंगूठियां ठग लीं और मौके से फरार हो गए। यह पूरी वारदात दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।
विज्ञापन


पीड़ित महिला के बेटे अजय कुमार ने बताया कि वे अपनी मां नीलम को दुकान पर बैठाकर खुद घर पर खाना खाने गए थे। इसी दौरान एक महिला समेत तीन लोग मोटरसाइकिल पर आए और दुकान में दाखिल हो गए। अंदर आते ही उन्होंने मोगा में राधास्वामी डेरा के बारे में पूछताछ की। फिर बातों-बातों में उन्होंने महिला को डराना शुरू किया और कहा कि उनके परिवार पर कोई बुरा वक्त आने वाला है।

लुटेरों ने महिला को कथित तौर पर हिप्नोटाइज कर दिया और तीनों सोने की अंगूठियां एक सफेद कपड़े में बांधने को कहा। कपड़े की अदला-बदली कर उन्होंने असली अंगूठियों की जगह हरा घास बांधकर दे दिया और मौके से फरार हो गए। 
विज्ञापन


महिला को जब होश आया और उसने कपड़ा खोला, तो अंदर सोने की जगह घास देखकर उसके होश उड़ गए। परिवार ने तुरंत पुलिस को सूचना दी और थाने में शिकायत दर्ज करवाई है। पीड़ित पक्ष का कहना है कि इस घटना में उनका लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। फिलहाल पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें