फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेता-नशे का गठजोड़: पंजाब में महिला अकाली नेता हेरोइन के साथ गिरफ्तार, तरनतारन पुलिस ने की कार्रवाई 

Thu, 22 Apr 2021 10:19 AM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, तरनतारन/लुधियाना (पंजाब)

सार

आरोपियों से एक किलो 20 ग्राम हेरोइन और 70 हजार रुपये बरामद किए गए हैं। सभी पर मोहाली एसटीएफ थाने में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। 
 
विज्ञापन
हेरोइन के साथ पकड़ी गई अकाली महासचिव जसविंदर कौर जस्सी एसजीपीसी की अध्यक्ष जागीर कौर के साथ - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब के तरनतारन में एसटीएफ ने शिरोमणि अकाली दल की महिला विंग की जिला महासचिव जसविंदर कौर जस्सी सहित पांच लोगों को हेरोइन तस्करों के आरोप में गिरफ्तार किया है। उनके पास से एक किलो 20 ग्राम हेरोइन और 70 हजार रुपये बरामद किए गए हैं। सभी पर मोहाली एसटीएफ थाने में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। 

विज्ञापन


एसटीएफ लुधियाना रेंज की टीम ने खुफिया सूचना के आधार पर तरनतारन के गांव दिलावरपुर में नाकाबंदी के एक कार को रोका। उसमें पांच लोग सवार थे। तलाशी के दौरान कार से एक किलो 10 ग्राम हेरोइन बरामद की गई। आरोपियों की पहचान शिरोमणि अकाली दल की महिला विंग की जिला महासचिव जसविंदर कौर जस्सी, गांव भैल ढाई निवासी मंजीत सिंह उर्फ मीता (60) उसके बेटे जगवीर सिंह उर्फ जज्गा, गुरप्रीत सिंह गोपी और उसकी पत्नी मंदीप कौर के रूप में हुई। 


एसटीएफ के एआईजी स्नेहदीप शर्मा के मुताबिक, पुलिस पूछताछ में मीता ने बताया कि वह हेरोइन जसविंदर कौर जस्सी से लाए थे। इसके बाद तरनतारन में जस्सी की कोठी पर छापा मारा तो वहां से दस ग्राम हेरोइन और 70 हजार रुपये बरामद किए गए। पुलिस ने आरोपियों को अदालत में पेश किया और दो दिन के रिमांड पर ले लिया है। जसविंदर कौर के खिलाफ पहले भी जाली करेंसी व एनडीपीएस एक्ट के तहत कई मामले दर्ज हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

छह साल से कर थे हेरोइन तस्करी

पांचों आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि वे पिछले छह साल से हेरोइन तस्करी का धंधा कर रहे थे। पुलिस के मुताबिक एक आरोपी मीता खेतीबाड़ी करता है। उसके खिलाफ पहले भी नशा तस्करी और मारपीट का मामला दर्ज है। वहीं, आरोपी जग्गा खेतीबाड़ी करता है और नशेड़ी है। आरोपी गोपी टैक्सी चलाता है। आरोपी जसविंदर कौर जस्सी के खिलाफ पहले भी नशा तस्करी, जाली करंसी, मारपीट, हत्या के प्रयास सहित आर्म्स एक्ट के तहत मामले दर्ज है। जस्सी की बेटी पंजाब पुलिस में कांस्टेबल है। उसकी ड्यूटी जिले के थाना चोला साहिब में है। 

शिअद महिला विंग की जिला अध्यक्ष बोलीं- छापा क्यों मारा, जानकारी नहीं 
एसपी (नारकोटिक्स) जगजीत सिंह वालिया ने इस कार्रवाई की पुष्टि की है। फिलहाल जसविंदर कौर जस्सी के खिलाफ दर्ज मामलों का रिकार्ड खंगाला जा रहा है। वहीं, शिअद महिला विंग जिला अध्यक्ष रुपिंदर कौर ब्रह्मपुरा का कहना है कि जस्सी के घर में एसटीएफ ने क्यों दस्तक दी, इस संबंध में उन्हें कोई जानकारी नहीं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें