फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फतेहगढ़ साहिब में भयानक हादसा: ट्रक ने बस को मारी टक्कर, दो पुलिसकर्मियों की मौत, सेना के चार जवान घायल

Wed, 03 May 2023 06:51 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, सरहिंद (पंजाब)

सार

डीएसपी गुरबंस सिंह बैंस ने बताया कि यह हादसा नेशनल हाईवे पर गांव नबीपुर स्थित कॉन्टिनेंटल कॉलेज के पास हुआ है। हादसा उस समय हुआ जब एक पीआरटीसी बस ने राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक सैन्य काफिले को टक्कर मार दी और पीछे से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रक ने पीआरटीसी बस को पीछेसे टक्कर मार दी। 
विज्ञापन
हादसे में क्षतिग्रस्त बस। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फतेहगढ़ साहिब में नेशनल हाइवे पर बुधवार तड़के करीब चार बजे एक सड़क हादसे में पंजाब पुलिस के दो जवानों को ट्रक ने रौंद दिया। इससे दोनों मुलाजिमों की मौके पर मौत हो गई। इनकी पहचान एएसआई नाजर सिंह और हेड कांस्टेबल कुलदीप सिंह के तौर पर हुई है। वे फतेहगढ़ साहिब के निवासी और नबीपुर पुलिस चौकी में तैनात थे।

विज्ञापन


डीएसपी गुरबंस सिंह बैंस ने बताया कि यह हादसा नेशनल हाईवे पर गांव नबीपुर स्थित कॉन्टिनेंटल कॉलेज के पास हुआ है। हादसा उस समय हुआ जब एक पीआरटीसी बस ने राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक सैन्य काफिले को टक्कर मार दी और पीछे से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रक ने पीआरटीसी बस को पीछेसे टक्कर मार दी। 

बस मुलाजिमों पर जा चढ़ी जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। यह ट्रक राजपुरा साइड से आया था। हादसे में सेना के चार जवान घायल हैं। घायलों के नाम चौहान प्रसाद, विजय कुमार, सुधांशु और शिखंदा राम के तौर पर हुई है। इसमें बस चालक भी जख्मी है। घायलों को फतेहगढ़ साहिब के सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया गया है।
विज्ञापन


डीएसपी ने बताया कि ट्रक चालक की पहचान साजिद निवासी बुलंद शहर (उत्तर प्रदेश) के तौर पर हुई जोकि मौके से फरार होने में सफल हो गया। उसके खिलाफ केस दर्ज कर तलाश शुरू की गई है और मृतकों के शवों को सिविल अस्पताल में रखवा दिया गया है। डीएसपी ने बताया कि पुलिस कर्मियों की मौत पर पीड़ित परिवारों से जिले के सभी आला अधिकारियों व कर्मियों ने गहरे दुख का प्रगटावा किया है।

बस में सवार थे 28 यात्री
फतेहगढ़ साहिब के सिविल अस्पताल में उपचाराधीन पनबस के डिपो नंबर 1 जालंधर बस चालक रंजीत सिंह ने बताया कि वह मंगलवार रात को 10 बजे दिल्ली से बस लेकर जालंधर के लिए रवाना हुआ। बस में लगभग 28 यात्री थे। जैसे ही उसकी बस गांव नबीपुर के पास पहुंची तो सेना का काफिला सड़क किनारे खड़ा था। इससे पीआरटीसी की बस टकरा गई और बाद में ट्रक ने बस को टक्कर मार दी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें