फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Phagwara: आॅटो रिक्शा चालक की हत्या के आरोप में तीन गिरफ्तार, 27 अक्तूबर की रात को मारी थी गोली

Sat, 22 Nov 2025 09:03 AM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, फगवाड़ा (पंजाब)

सार

माधवी शर्मा पुलिस अधीक्षक फगवाड़ा ने बताया कि ई-रिक्शा चला रहे कुलदीप धनवार निवासी नजदीक प्राइमरी स्कूल सुखचैन नगर फगवाड़ा की अज्ञात व्यक्तियों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी।  
विज्ञापन
माधवी शर्मा पुलिस अधीक्षक फगवाड़ा - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फगवाड़ा पुलिस ने 27 अक्तूबर की रात को ऑटो रिक्शा चालक की हत्या करने के तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। माधवी शर्मा पुलिस अधीक्षक फगवाड़ा ने बताया कि ई-रिक्शा चला रहे कुलदीप धनवार निवासी नजदीक प्राइमरी स्कूल सुखचैन नगर फगवाड़ा की अज्ञात व्यक्तियों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। जिस पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच की गई। 
विज्ञापन


इस केस को अलग-अलग एंगल से ट्रेस करने के लिए डीएसपी भारत भूषण और थाना सिटी प्रभारी इंस्पेक्टर ऊषा रानी की लीडरशिप में एक टीम बनाई गई थी। पुलिस पार्टी ने इस मर्डर की मिस्ट्री को हल करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है जिनकी पहचान हरमन सिंह निवासी नसीराबाद थाना रावलपिंडी, इंशविंदर कौल उर्फ बाबा उर्फ ईशु निवासी उच्चा पिंड थाना पतारा जिला जालंधर ग्रामीण और अमन पुत्र करनैल निवासी जेठपुर, थाना पतारा, जिला जालंधर ग्रामीण के रूप में हुई। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें