फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Punjab: फगवाड़ा पुलिस ने सुलझाया ब्लाइंड मर्डर केस, तीन गिरफ्तार, क्यों की थी ई-रिक्शा चालक की हत्या?

Fri, 21 Nov 2025 11:11 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, फगवाड़ा

सार

पंजाब के फगवाड़ा में ई-रिक्शा चालक की हत्या मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। तीनों के खिलाफ पहले भी आपराधिक मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन
माधवी शर्मा पुलिस अधीक्षक फगवाड़ा - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फगवाड़ा पुलिस ने 27 अक्तूबर को ई-रिक्शा चालक की हत्या मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। माधवी शर्मा पुलिस अधीक्षक फगवाड़ा ने बताया कि 27 अक्तूबर की रात को ई-रिक्शा चला रहे कुलदीप धनवार निवासी सुखचैन नगर फगवाड़ा की किसी ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। डीएसपी भारत भूषण और थाना सिटी प्रभारी इंस्पेक्टर ऊषा रानी की लीडरशिप में एक टीम बनाई गई थी। पुलिस पार्टी ने इस मर्डर की मिस्ट्री को हल करते हुए 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान हरमन सिंह निवासी नसीराबाद, इंशविंदर कौल उर्फ बाबा उर्फ ईशु निवासी उच्चा पिंड और अमन निवासी जेठपुर जालंधर के रूप में हुई।

विज्ञापन


एसपी ने बताया कि घटना वाले दिन तीनों आरोपी गांव भुल्लाराई में शराब के ठेके से शराब की बोतल लेकर अनाज मंडी, फगवाड़ा में बैठकर शराब पी रहे थे। जब एक ई-रिक्शा चालक उनके पास से निकला, तो उन्होंने उसे लूटने के इरादे से सुविधा सेंटर के पास रोक लिया। ई-रिक्शा चालक की तीनों आरोपियों के साथ हाथापाई हो गई। हाथापाई के दौरान, इशविंदर कौल उर्फ बाबा उर्फ ईशु ने 30 बोर की देसी पिस्तौल से दो गोलियां चलाईं, जिससे कुलदीप धनवार घायल हो गया। वे तीनों एक बिना नंबर की मोटरसाइकिल सवार होकर गांव नसीरबाद में हरमन के घर गए। तीनों आरोपियों के खिलाफ पहले भी अलग-अलग थानों में आपराधिक मामले दर्ज हैं। एसपी ने बताया कि पूछताछ के दौरान और भी खुलासे होने की संभावना है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें