फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Punjab: महिला पुलिसकर्मी के क्वार्टर से लाखों रुपये का सामान चोरी, थाने के रसोइए ने बेटे के साथ की वारदात

Fri, 17 Nov 2023 01:55 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी गोबिंदगढ़

सार

महिला पुलिस कर्मी ने बताया कि वह अमलोह पुलिस थाना में नौकरी करती है और मंडी गोबिंदगढ़ पुलिस लाइन में रहती है। 13 नवंबर को जब वह अपने कमरे में नहीं थी तो पुलिस थाना मंडी गोबिंदगढ़ में आरजी तौर पर रसोईए की सेवा निभा रहे कंगेश यादव ने अपने बेटे जयशंकर यादव के साथ मिलकर उसके क्वार्टर के दरवाजे का ताला तोड़ा।
विज्ञापन
महिला पुलिसकर्मी के क्वार्टर से चोरी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मंडी गोबिंदगढ़ पुलिस लाइन में एक महिला हवलदार के कमरे में लाखों रुपये का कैश और गहने चोरी होने का मामला सामने आया है। वारदात को पुलिस थाना में बतौर रसोइया सेवा निभा रहे प्रवासी व्यक्ति ने अपने बेटे के साथ अंजाम दिया है।
विज्ञापन

 
आरोपियों की पहचान कंगेश यादव निवासी क्वार्टर नंबर 3 पुलिस कॉलोनी मंडी गोबिंदगढ़ तथा उसके बेटे जयशंकर यादव के तौर पर हुई है। पुलिस ने इस मामले में आरोपी बाप बेटे पर विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें: Amritsar: जंडियाला गुरु में एएसआई की गोली मारकर हत्या, रात में बाइक पर घर से निकले थे, सुबह शव मिला
विज्ञापन


महिला पुलिस कर्मी ने बताया कि वह अमलोह पुलिस थाना में नौकरी करती है और मंडी गोबिंदगढ़ पुलिस लाइन में रहती है। 13 नवंबर को जब वह अपने कमरे में नहीं थी तो पुलिस थाना मंडी गोबिंदगढ़ में आरजी तौर पर रसोईए की सेवा निभा रहे कंगेश यादव ने अपने बेटे जयशंकर यादव के साथ मिलकर उसके क्वार्टर के दरवाजे का ताला तोड़ा और अंदर पड़ा कीमती सामान और गहने चोरी कर फरार हो गया।
विज्ञापन


महिला पुलिस मुलाजिम ने बताया कि उसका सब कुछ लुट चुका है और वह गहरे सदमे में है। मामले की जांच कर रहे सहायक थानेदार हरमिंदर सिंह ने बताया कि आरोपी रसोइए कंगेश यादव और उसके बेटे जयशंकर यादव के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर उनकी तलाश की जा रही है।
 
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें