फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozpur: खाना खा रहे 14 साल के किशोर को घर से बुलाकर मार डाला, पिता ने लगाए ये आरोप

Tue, 14 May 2024 05:05 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजपुर (पंजाब)

सार

सहजदीप सिंह (14) के पिता लखविंदर सिंह ने बताया कि उनका बेटा सोमवार देर शाम घर पर रोटी खा रहा था। इसी दौरान जसपाल सिंह वासी गिल रोड की कॉल आई और कहा कि तेरे से बात करनी है घर से बाहर आ। बेटा घर से बाहर चला गया। फिर बेटे की लाश मिली।
विज्ञापन
हत्या (सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फिरोजपुर में लेबर से इनकार करने पर 14 वर्षीय किशोर के सिर पर वारकर उसकी हत्या कर देने का मामला सामने आया है। थाना घल्लखुर्द पुलिस ने मंगलवार को आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की तफ्तीश शुरू कर दी है।
विज्ञापन


मृतक सहजदीप सिंह (14) के पिता लखविंदर सिंह वासी वार्ड नंबर-पांच, गिल रोड मुदकी, जिला फिरोजपुर ने पुलिस को दिए बयान में कहा कि उनका बेटा सोमवार देर शाम घर पर रोटी खा रहा था। इसी दौरान जसपाल सिंह वासी गिल रोड की कॉल आई और कहा कि तेरे से बात करनी है घर से बाहर आ। बेटा घर से बाहर चला गया। आधा घंटे बाद हरनेक सिंह पुत्र बचित्तर सिंह उनके घर आया और कहने लगा कि सहजदीप उनके घर के पास गिरा पड़ा है और उसके सिर पर गहरी चोट लगी है। ्र

पारिवारिक सदस्य सहजदीप को फरीदकोट स्थित मेडिकल कालेज ले गए। वहां डाक्टरों ने चेकअप करने के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। लखविंदर ने पुलिस से कहा कि उसके बेटे की हत्या आरोपी जसपाल ने की है। जसपाल के साथ सहजदीप ने लेबर का कार्य किया था। जसपाल अब भी उसे लेबर करने के लिए कह रहा था, जबकि बेटे ने इनकार कर दिया था। इसी रंजिश के चलते जसपाल ने उसके बेटे की हत्या की है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर अपनी कार्रवाई शुरू कर दी है। फिलहाल थाना घल्लखुर्द पुलिस ने लखविंदर के बयान पर आरोपी जसपाल के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी फरार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें