फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऐसी हिमाकत: सब इंस्पेक्टर को उसी की पिस्टल की गोली से उड़ाया, एएसआई की बाजू तोड़ी; DSP के सामने गुंडागर्दी

Thu, 10 Apr 2025 02:45 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, खडूर साहिब (पंजाब)

सार

थाना श्री गोइंदवाल साहिब के सब इंस्पेक्टर चरणजीत सिंह खडूर साहिब के गांव कोट मोहम्मद खां में विवाद निपटाने गए थे। इसी दाैरान आरोपियों ने उन्हीं की रिवाल्वर से उन्हें गोली मार दी। आरोपी सरपंच आम आदमी पार्टी से है।
विज्ञापन
मृतक एसआई चरणजीत सिंह - फोटो : संवाद/फाइल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विधानसभा हलका खडूर साहिब के गांव कोट मोहम्मद खां में विवाद निपटाने गए थाना श्री गोइंदवाल साहिब के सब इंस्पेक्टर की गोलियां मारकर हत्या कर दी गई। वहीं एएसआई की बाजू तोड़ दी गई। थाना श्री गोइंदवाल साहिब में आम आदमी पार्टी के मौजूदा सरपंच सहित अन्य लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। हालांकि इस मामले में अभी तक कोई भी गिरफ्तारी नहीं हो पाई है।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें: अमृतपाल के साथी पप्पलप्रीत पर एनएसए खत्म: अमृतसर पुलिस ने डिब्रूगढ़ जेल से किया गिरफ्तार, लाया जाएगा अमृतसर

गांव कोट मोहम्मद खां के सरपंच कुलदीप सिंह के बेटे का गांव से संबंधित अर्शदीप सिंह के साथ करीब दस दिनों से विवाद चला आ रहा था। उक्त विवाद को लेकर दोनों पार्टियां आमने-सामने हो चुकी है। विपक्षी पार्टियों द्वारा आप के सरपंच कुलदीप सिंह व अन्य लोगों के खिलाफ थाना श्री गोइंदवाल साहिब में लिखित शिकायत दी गई, परंतु कोई कार्रवाई नहीं हुई। 

विज्ञापन

सुबह से चल रही थी तनातनी

बुधवार सुबह 11 बजे दोनों पार्टियों के बीच कहासुनी हुई। शाम चार बजे विवाद निपटाने के लिए समय तय किया गया, परंतु सरपंच गुट की ओर से गांव में गुंडागर्दी का नंगा नाच किया गया। सरपंच गुट की गुंडागर्दी के खिलाफ विपक्षी पार्टी द्वारा पुलिस हेल्पलाइन नंबर पर शिकायत की गई। आनन फानन थाना श्री गोइंदवाल साहिब के एडिशनल प्रभारी सब इंस्पेक्टर चरणजीत सिंह की अगुवाई में एएसआई जसबीर सिंह व पुलिस पार्टी रात साढ़े आठ बजे थाने से रवाना हुई। 

पीटकर तोड़ी एएसआई की बाजू

करीब 9.35 पर गांव कोट मोहम्मद खां में दोनों पार्टियां आपस में फिर उलझ पड़ी। सब इंस्पेक्टर चरणजीत सिंह ने विवाद निपटाने के लिए जब सरपंच गुट को पीछे हटने के लिए कहा तो आरोपियों ने सब इंस्पेक्टर का रिवाल्वर छीनकर उसी पर तीन गोलियां दाग दी। एक गोली लगने से सब इंस्पेक्टर चरणजीत सिंह गंभीर घायल हो गए। वहीं आरोपियों ने पीट-पीटकर एएसआई जसबीर सिंह की बाजू तोड़ डाली।

गोलियों की आवाज सुनकर पीछे हट गए थे अधिकारी

ये सारा घटनाक्रम डीएसपी अतुल सोनी व थाना प्रभारी इंस्पेक्टर प्रभजीत सिंह गिल की मौजूदगी में हुआ। इस दौरान दोनों अधिकारी गोलियों की आवाज सुनकर पीछे हट गए। बाद में सब इंस्पेक्टर चरणजीत सिंह व एएसआई जसबीर सिंह को निजी अस्पताल ले जाया गया, यहां चरणजीत सिंह को मृत घोषित किया गया। एसपी (आई) अजयराज सिंह ने बताया कि सरपंच कुलदीप सिंह के अलावा अन्य आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर बारीकी से जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपी पुलिस गिरफ्त में होंगे।
विज्ञापन

पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष बोले-सीएम को पंजाब की परवाह नहीं

तरनतारन फायरिंग की घटना पर पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने चिंता जताई है। उन्होंने कहा कि पंजाब में कानून व्यवस्था के नाम पर कुछ भी नहीं है। सीएम भगवंत मान को पंजाब की कोई परवाह नहीं है...पंजाब में जिस तरह से एक पुलिसकर्मी को गोली मारी गई है, उससे साफ है कि पंजाब में स्थिति बेहद गंभीर है। सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) का अधिकार क्षेत्र बढ़ाए जाने के बाद भी सीमा के पास के इलाकों में ग्रेनेड फेंके जा रहे हैं, डॉ. बीआर अंबेडकर की प्रतिमा को तोड़ा जा रहा है। ऐसा लगता है कि यह दिखाने की कोशिश की जा रही है कि पंजाब में हिंदू और दलित सुरक्षित नहीं हैं...सरकारों की भूमिका संदेह के घेरे में है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें