फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Punjab: रात 12 बजे तक दोस्तों से गप्पे मारी... सुबह हॉस्टल के कमरे में लटकता मिला छात्र, नोट भी मिला

Fri, 21 Feb 2025 09:04 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, खन्ना (पंजाब)

सार

वीरवार को आधी रात 12 बजे तक किसी को इस बात का अहसास भी नहीं था कि ऐसा हो जाएगा। राजविंदर शर्मा ने अपने दोस्तों के साथ बातें की और 12 बजे अपना कमरा बंद करके सो गया।
विज्ञापन
हॉस्टल में जांच करती पुलिस। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब के खन्ना में एक कॉलेज स्टूडेंट ने खौफनाक कदम उठा लिया। छात्र ने कॉलेज के हॉस्टल में अपनी जान दे दी। खन्ना के संस्कृत कॉलेज के छात्र ने हॉस्टल के कमरे में फंदा लगाकर अपनी जीवन लीला खत्म कर ली। मृतक की पहचान 20 वर्षीय राजविंदर शर्मा निवासी पटियाला के तौर पर हुई। शुक्रवार सुबह उसका शव कमरे में पंखे से लटकता मिला। कमरे का दरवाजा तोड़कर शव को बाहर निकाला गया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी थी। 

विज्ञापन


जांच के दौरान राजविंदर शर्मा के रूम नंबर 23 से एक नोट भी मिला। इसमें किसी को भी अपनी मौत के लिए जिम्मेदार नहीं ठहराया है। नोट में राजविंदर शर्मा ने अपने माता-पिता से माफी मांगी और अपने भाई-बहन का नाम लिखकर कहा इनका ध्यान रखना। पुलिस ने नोट भी कब्जे में ले लिया है। हालांकि पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है। 

आधी रात तक दोस्तों से बातें करता रहा
वीरवार को आधी रात 12 बजे तक किसी को इस बात का अहसास भी नहीं था कि ऐसा हो जाएगा। राजविंदर शर्मा ने अपने दोस्तों के साथ बातें की और 12 बजे अपना कमरा बंद करके सो गया। सुबह कमरा नहीं खोला। उसके साथियों ने दरवाजा तोड़ा तो अंदर शव लटक रहा था। प्रिंसिपल बलवंत सिंह ने कहा कि उन्होंने मौके पर आकर पुलिस और राजविंदर के परिवार को सूचना दी। डीएसपी अमृतपाल सिंह भाटी ने कहा कि पुलिस ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 194 के तहत कार्रवाई की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें