फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Punjab: रंगदारी के लिए व्यापारी के घर पर फायरिंग, भाग रहे बदमाश आपस में भिड़े; एक की गोली मारकर हत्या

Thu, 14 May 2026 10:57 AM IST
Nivedita संवाद न्यूज एजेंसी, खडूर साहिब (पंजाब)

सार

अटारी-कपूरथला मार्ग स्थित कस्बा फतेहाबाद निवासी पोल्ट्री फार्म कारोबारी मनिंदर सिंह के घर पर मंगलवार रात दो बदमाशों ने गोलीबारी की। इसके बाद फरार हो रहे दोनों बदमाश आपस में ही उलझ गए और एक ने दूसरे के सिर में गोली मार दी।
विज्ञापन
मृतक रवि - फोटो : संवाद/फाइल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रंगदारी के लिए व्यापारी के घर पर फायरिंग कर भाग रहे दो बदमाश आपस में उलझ पड़े। इसके बाद एक बदमाश ने दूसरे को सिर में गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने जांच के बाद मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


तरनतारन जिले में व्यापारियों को रंगदारी के लिए लगातार धमकाया जा रहा है। मंगलवार रात खडूर साहिब के कस्बा फतेहाबाद के व्यापारी मनिंदर सिंह के घर पर रंगदारी के लिए दो बार गोलीबारी हुई। गोलीबारी कर भाग रहे दो बदमाश किसी बात पर आपस में उलझ गए। मृतक की पहचान रवि हथौड़ा के रूप में हुई है और हत्या का आरोप जोबनजीत सिंह पर लगा है। 

सुबह रवि का लहूलुहान शव देखकर लोगों में दहशत फैल गई। शव की पहचान रवि की मां अजीत कौर जीता ने की। उसने बताया कि जोबनजीत रात को किसी काम का बहाना बनाकर रवि को घर से साथ ले गया था।
विज्ञापन


पुलिस ने पांच घंटे की जांच के बाद जोबनजीत सिंह के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया। साथ ही शव पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेजा। जांच में सामने आया है कि जोबनजीत और रवि आपस में दोस्त थे, जो विदेश बैठे गैंगस्टर के इशारे पर पहले भी कई स्थानों पर फायरिंग कर चुके थे। 

अटारी-कपूरथला मार्ग स्थित कस्बा फतेहाबाद निवासी पोल्ट्री फार्म के कारोबारी मनिंदर सिंह को दो माह के दौरान पहले भी दो बार रंगदारी की धमकियां मिली थी। इस दौरान गोलीबारी भी की गई। मंगलवार की रात 11.32 बजे व्यापारी के घर पर बाइक सवार दो बदमाशों ने गोलीबारी की। आधी रात दो बजे दोबारा घर पर चार राउंड गोलियां चलाई गईं। रंगदारी के लिए एक ही रात दो बार की गोलीबारी के बाद रवि हथौड़ा अपने साथी जोबनजीत निवासी फतेहाबाद के साथ बाइक पर जा रहा था। रास्ते में किसी बात को लेकर दोनों में कहासुनी हुई। 
इस दौरान जोबनजीत ने रवि के सिर में गोली मारकर उसकी हत्या कर दी। बुधवार सुबह राहगीरों ने शव देखकर पुलिस को सूचना दी। सब डिवीजन श्री गोइंदवाल साहिब के डीएसपी हरिंदर सिंह, थाना प्रभारी सब इंस्पेक्टर बलजीत कौर ने जांच शुरू की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें