भारत सरकार की ओर से आतंकी सूची में डाले गए गैंगस्टर अर्श डाला के सबसे करीबी और गैंग में नंबर दो की हैसियत वाले मनप्रीत सिंह पीता को जगरांव पुलिस जल्द प्रोडक्शन वारंट पर लाएगी। मनप्रीत पीता को दो दिन पहले फिलीपीन्स की राजधानी मनीला से भारत लाया गया था। मनप्रीत सिंह पीता और मंदीप सिंह दोनों मनीला की जेल कैंप में बंद थे और भारत सरकार उनके सजा खत्म होने का इंतजार कर रही थी। फिरोजपुर का रहने वाला गैंगस्टर पीता जगरांव थाना सदर व सिटी में दर्ज दो विभन्न मुकदमों में मुख्य आरोपी हैं।
मनप्रीत सिंह पीता कनाडा बैठे आतंकी अर्श डल्ला के लिए पंजाब में रंगदारी मांगने का धंधा चला रहा था। मनीला से फोन पर उसका अर्श डाला से हमेशा संपर्क रहता था। मनप्रीत सिंह पीता ही मनीला से जगरांव के व्यापारियों और बड़े कारोबारियों से रंगदारी मांगने का काम करता था।
पीता ने ही नजदीकी गांव बारदेगे में तीन महीने पहले जमीदार इलेक्ट्रीशियन परमजीत सिंह की हत्या करवाई थी। इस केस में पीता मुख्य आरोपी है। पीता ने ही अर्श डल्ला के कहने पर हमलावरों को हथियार मुहैया करवाए थे। जिसके बाद गांव बारदेगे मे परमजीत सिंह के घर में घुसकर दो नौजवानों ने दिन दिहाड़े गोलियां मारकर परमजीत की हत्या कर दी थी। इसके अलावा जगरांव के एक नामी व्यापारी से 30 लाख की रंगदारी मांगी थी। फिरौती के इस मामले में भी पीता के खिलाफ दर्ज एफआईआर में भी उसकी गिरफ्तारी बाकी है।
आईजी लुधियाना डा कौस्तुब शर्मा ने बताया कि फिलीपीन्स से भारत लाया गया पीता एनआईए की हिरासत में है। मनप्रीत सिंह पीता को बहुत जल्द प्रोडक्शन वांरट पर जगरांव लाया जा रहा है।
पीता की गिरफ्तारी के बाद आतंकी ने फेसबुक पर चेताया
मनप्रीत सिंह पीता को फिलीपींस से भारत लाए जाने के बाद आजशनीवार को कनाडा में छिपे आतंकी अर्श डल्ला ने फेसबुक पर पोस्ट डाल अपने बाकी साथियों को चेताया है। अर्श डल्ला ने अपनी पोस्ट में लिखा है कि सेफ समय आने के बाद ही सभी से दोबारा कनेक्ट किया जाएगा।आंतकी की फेसबुक पोस्ट के मुताबिक उसके नाम की आईडी फिलीपींस में बैठा पीता ही चला रहा था।
पीता जिस किसी से भी बात करता था खुद को अर्श डल्ला कहकर ही काम करवाता था। पीता ही अर्श डाल्ला बनकर रंगदारी भी मांगता था। आतंकी ने उन लोगो को भी सेफ होने को कहा है जो पीता से फोन पर बात करते थे। दरअसल आतंकी अर्श डल्ला को अब अपनी गिरफ्तारी का डर सता रहा है, क्योंकि पीता की गिरफ्तारी से पहले एनआईए अर्श के भाई मंदीप सिंह को भी डिपोट करवा चुकी है।
हत्या के बाद फेसबुक पर ली थी जिमेदारी
गांव बारदेके मे जमीदार परमजीत सिंह की हत्या के बाद भी आतंकी अर्श डल्ला ने फेसबुक पर पोस्ट डाल खुद इस कत्ल की जिमेदारी ली थी।वर्ष 2022 में उसके खिलाफ रेड कार्नर नोटिस भी जारी हो चुका है जिसके बाद लगातार पुलिस डल्ला की गिरप्तारी के लिए हाथ पैर मारती रहती है।