फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Punjab: खालसा कॉलेज के छात्रों पर जानलेवा हमला, आरोपी फरार

Sun, 24 Nov 2024 10:10 PM IST
भूपेंद्र सिंह कंवरपाल हलवारा, संवाद न्यूज एजेंसी, हलवारा (पंजाब)

सार

ऐतिहासिक शिक्षण संस्था गुरु हरगोबिंद खालसा कॉलेज गुरुसर सुधार बाजार के दो छात्रों को तेजधार हथियारों से हमला करके गंभीर घायल करने का मामला सामने आया है। लुधियाना बठिंडा राज मार्ग पर कॉलेज के मुख्य द्वार के सामने सुरक्षा गार्ड की मौजूदगी में हुए गुंडागर्दी के प्रदर्शन की वीडियो भी वायरल हुआ है।
विज्ञापन
Crime Demo - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय वायु सेना केंद्र हलवारा से सटे और थाना सुधार से चंद कदमों की दूरी पर इन छात्रों पर जानलेवा हमला किया गया और सुधार पुलिस भी मूक दर्शक बनी रही। भयभीत बीए-एक के छात्र हरजीत सिंह वासी बुर्ज लिट्टां और प्रभप्रीत सिंह वासी हेरां को कॉलेज के सामने स्थित सरकारी अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती करवाया गया है।

विज्ञापन


हरजीत और प्रभप्रीत ने बताया कि वो अपने बाइक पर होस्टल गेट की तरफ जा रहे थे कि गोल्डी हलवारा, अर्शी उर्फ बिल्ला, मिंटू दादा और बॉबी धालीवाल टूसे ने तेजधार हथियारों से हमला कर लहूलुहान कर दिया और उनकी बाइक भी तोड़ दी। रीढ़ की हड्डी और शरीर के जगह जगह हुए गंभीर जख्म दिखाते हुए छात्रों ने बताया उन्हें जान से मारने की नीयत से हमला किया गया।

हमलावरों में से एक अर्शी बिल्ला अब्बूवाल ने एक नामी किसान नेता के बेटे को सरेबाजार नंगा करके पीटा और अबोहर ब्रांच नहर के पानी में फेंकने की नाकाम कोशिश की थी। उसी रात किसान नेता को भी मोबाइल पर फोन करके जान से मारने की भी धमकी दी। किसान नेता ने बताया कि अर्शी बिल्ला अब्बूवाल एक आपराधिक मामले में पीओ होने के बावजूद पुलिस उसे गिरफ्तार नहीं कर रही।
विज्ञापन


थाना सुधार के प्रभारी जसविंदर सिंह ने राजनितिक दबाव होने से इन्कार करते हुए कहा कि आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जा रहा है, किसी आरोपी की गिरफ़्तारी ना होने के सवाल पर उन्होंने कहा कि उन्हें बहुत जल्द दबोच लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें