फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Punjab: गाय के बछड़ों को गाड़ी से बांध कर घसीटा, दो किसान नामजद

Sun, 06 Aug 2023 01:38 AM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर लोधी,कपूरथला (पंजाब)

सार

मामला सामने आते ही थाना सुल्तानपुर लोधी ने बेजुबान लावारिस पशुओं के खिलाफ अत्याचार करने का मामला दर्ज करके दोनों किसानों को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब के कपुरथला के थाना सुल्तानपुर लोधी के अंतर्गत आते गांव रामपुर जागीर के पास लावारिस पशुओं के खिलाफ क्रूरता करने का मामला सामने आया है। जहां पर एक किसान अपनी बोलेरो गाड़ी के पीछे गाय के बछड़ों को बांधकर घसीट रहे थे और दूसरा किसान पीछे से उन पर डंडे बरसा रहा था। 

विज्ञापन


चौकी इंचार्ज डल्ला एसआई अरजन सिंह ने बताया कि उन्हें सूचना मिली कि कोई व्यक्ति कुछ बछड़ों को गाड़ी से बांधकर घसीट रहे हैं, जिससे वह जख्मी हो गए हैं। इस पर वह तुरंत पुलिस फोर्स के साथ पहुंचे तो देखा कि गांव रामपुर जागीर के समीप बोलेरो चालक गाड़ी से बांधकर बछड़े घसीट रहे थे और दूसरा किसान पीछे से बछड़ों को मार रहा था।

जिससे वह जख्मी हो गए। इस पर उन्होंने तुरंत कार्रवाई करते हुए पहले गाड़ी से बंधे बछड़ों को खुलवाया और उसका तुरंत मौके पर इलाज करवाया। उन्होंने बताया कि मौके से काबू किए गए लोगों ने अपना नाम गुरप्रीत सिंह और पवनदीप सिंह निवासी नसीरेवाल बताया और दोनों किसान हैं। इनके खिलाफ पशुओं के खिलाफ क्रूरता एक्ट के तहत केस दर्ज करके अदालत में पेश किया गया है। इनसे और पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें