फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Punjab: नशे पर प्रहार, प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, दो नशा तस्करों की एक करोड़ की संपत्ति जब्त

Tue, 02 Jul 2024 07:57 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, भुलत्थ, कपूरथला (पंजाब)

सार

हमीरा के बलविंदर सिंह व बलदेव कौर की 63 लाख 51 हजार और 36 लाख 02 हजार 929 रुपये की संपत्ति जब्त की गई है। इसको लेकर नोटिस भी चस्पा किया गया है। 
विज्ञापन
कार्रवाई करती पुलिस। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब के कपूरथला के भुलत्थ क्षेत्र में नशे और नशा तस्करों के खिलाफ पंजाब सरकार की मुहिम के तहत सब डिवीजन भुलत्थ पुलिस ने थाना सुभानपुर में गांव हमीरा में बड़ी कार्रवाई की है। 

विज्ञापन


पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत नामजद व्यक्ति बलविंदर सिंह और बलदेव कौर उर्फ निक्को की 63 लाख 51 हजार और 36 लाख 2 हजार 928 रुपये की संपत्ति जब्त कर उनके घर के बाहर नोटिस चिपका दिया गया है। 
विज्ञापन


भुलत्थ पुलिस ने दोपहर 2 बजे इस कार्रवाई को अंजाम दिया। इस संबंध में पत्रकारों को जानकारी देते हुए डीएसपी सुरिंदर पाल धोगड़ी और सुभानपुर थाना प्रमुख कंवरजीत सिंह बल ने बताया कि 20 फरवरी 2020 को गांव हमीरा के कथित आरोपी बलविंदर सिंह उर्फ भुंदा को एनडीपीएस के एक पुराने मामले में नामजद किया था।

आरोपी भुंदा के पास 63,51,000 रुपये का मकान है। उसकी इस संपत्ति के बाहर नोटिस बोर्ड लगाया गया है। इसके अलावा कथित आरोपी बलदेव कौर उर्फ निक्को निवासी हमीरा के खिलाफ 10 अप्रैल 2020 को एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया था।
विज्ञापन


उसकी संपत्ति मोटरसाइकिल, घर और बैंक बैलेंस समेत कुल 36,02,929 रुपये जब्त किए गए। पुलिस का मानना है कि उसने यह संपत्ति ड्रग्स बेचकर बनाई है और अब इस संपत्ति पर उसका कोई अधिकार नहीं है और अब यह एक सरकारी संपत्ति है, जिसके तहत दोनों के घर के बाहर बाकायदा नोटिस चिपका दिया गया है ताकि इसे कोई बेच न सके।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें