फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Murder in Haryana: क्राइम ब्रांच के एएसआई की गोली मारकर हत्या, बाइक सवार बदमाशों ने की वारदात

Tue, 02 Jul 2024 10:23 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, घरौंडा, करनाल (हरियाणा)

सार

बाइक सवार बदमाशों का अभी कोई सुराग नहीं लगा है। पुलिस मौके पर पहुंच गई है। सीआईए की टीम भी जांच में जुट गई है।
विज्ञापन
जांच करती पुलिस। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

करनाल के घरौंडा क्षेत्र के कुटैल गांव में मंगलवार की शाम एक क्राइम ब्रांच के एएसआई की एक बाइक पर सवार दो बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी। शाम को एएसआई अपने घर के सामने टहल रहे थे, तभी अचानक बाइक सवार आए और गोली मारकर चले गए। घायलावस्था में एएसआई को करनाल के निजी अस्पताल ले जाया गया जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। मौके पर दो कारतूसों के खोखे भी मिले हैं।

विज्ञापन


बताते हैं कि कुटैल गांव निवासी 40 वर्षीय संजीव यमुनानगर की क्राइम ब्रांच में बतौर एएसआई तैनात थे। वह मंगलवार को अपने घर पर ही थे। शाम को वह अपने घर के सामने ही टहल रहे थे, तभी एक पल्सर बाइक पर सवार होकर दो बदमाश आए और उन पर गोलियां चला दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिससे घर परिवार के साथ-साथ गांव में भी खलबली मच गई। आनन फानन उन्हें करनाल के निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। हत्या क्यों की गई, इसका खुलासा अभी नहीं हो सका है। घरौंडा थाना प्रभारी मनीष ने बताया कि एएसआई संजीव को गोली मारी गई है। पुलिस हमलावरों तक पहुंचने के लिए हरसंभव प्रयास कर रही है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें