फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिरोजपुर: प्रिंसिपल पर छात्र को लाठी से पीटने का आरोप, अस्पताल में दाखिल, शरीर पर कई जगह चोट के निशान

Mon, 13 Dec 2021 03:06 AM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजपुर (पंजाब)

सार

मामले में पुलिस का कहना है कि एमएलआर मिल गई, छात्र के बयान लेकर मामला दर्ज करेंगे।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब के फिरोजपुर क्षेत्र के एक निजी स्कूल के प्रिंसिपल पर लाठी से एक छात्र को बुरी तरह पीट कर जख्मी करने का आरोप लगा है। छात्र को सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया है। पीड़ित परिवार ने पुलिस को शिकायत दी है। उधर, पुलिस का कहना है कि उन्हें एमएलआर मिल गई है। छात्र के बयान लेकर आरोपी के खिलाफ बनती कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन


विद्यार्थी सतनाम सिंह पुत्र गुरचरण सिंह वासी गांव अलीके ने बताया कि क्षेत्र के एक निजी स्कूल में नौवीं कक्षा में पढ़ता है। बिना वजह स्कूल के प्रिंसिपल ने उसे दफ्तर में बुलाकर लाठी से बुरी तरह पीटा है। यही नहीं कक्षा में लाकर भी लाठी से पीटा। उसके बाद उसे स्कूल से निकालकर घर जाने की बात कही। वह जख्मी हालत में घर पहुंचा। परिजनों ने उसे सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया।

पीड़ित छात्र के पिता गुरचरण सिंह ने कहा कि उसका बेटा फिरोजपुर शहर स्थित एक निजी स्कूल में पढ़ता है। स्कूल में ही लगे एक व्यक्ति ने उसके बेटे के साथ शरारत की। उक्त व्यक्ति ने प्रिंसिपल से शिकायत लगा दी कि सतनाम ने उससे गाली-गलौच किया है। सतनाम से बिना पूछताछ किए उसे लाठी से बुरी तरह पीटा है। पुलिस को शिकायत दे दी है।
विज्ञापन


उधर, सिविल अस्पताल के डॉ. अरविंद ने कहा कि बच्चे के शरीर पर चोट के निशान थे। ये निशान बाजू, पांव, पीठ व अन्य जगह पर थे। एमएलआर काट दी है। बच्चे की हालत अब ठीक है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें