फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Punjab: होशियारपुर में पुलिस पार्टी पर हमला, भीड़ ने तीन मुलाजिमों को पीटा, कपड़े फाड़े

Tue, 28 Jan 2025 03:45 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, होशियारपुर (पंजाब)

सार

डीएसपी देव दत्त शर्मा ने बताया कि सूचना मिली थी कि मोहल्ला सुंदर नगर में लड़ाई हो रही है। तीन मुलजिम वहां गए। जब वह बीच बचाव कर रहे थे तो उग्र भीड़ ने पुलिस पर हमला कर दिया। इसमें तीन कर्मी जख्मी हुए हैं। 
 
विज्ञापन
होशियारपुर में पुलिस पर हमला - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

होशियारपुर में देर रात सूचना के आधार पर मोहल्ला सुंदर नगर पहुंची पुलिस पार्टी पर लोगों ने हमला कर दिया। प्रवासी लोग आपस में लड़ रहे थे, जब पुलिस ने बीच बचाव कर उन्हें छुड़ाने की कोशिश की तो उग्र भीड़ ने पुलिस मुलजिमों पर ही हमला कर दिया। सिविल कपड़ों में पहुंचे एक पुलिस मुलाजिम के कपड़े फाड़ दिए। जिसके बाद दो मुलजिमों ने भाग कर जान बचाई। सूचना चौकी इंचार्ज को दी गई तो माैके पर भारी पुलिस फोर्स पहुंची।
विज्ञापन




डीएसपी देव दत्त शर्मा ने बताया कि सूचना मिली थी कि मोहल्ला सुंदर नगर में लड़ाई हो रही है। तीन मुलजिम वहां गए। जब वह बीच बचाव कर रहे थे तो उग्र भीड़ ने पुलिस पर हमला कर दिया। इसमें तीन कर्मी जख्मी हुए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं हमले में एक बुजुर्ग महिला भी गंभीर रूप में घायल हो गई थी। उसे होशियारपुर सिविल अस्पताल पहुंचाया गया जहां उसके रिश्तेदार ने आरोप लगाया कि पुलिस ने बुजुर्ग पर डंडे से वार किया जिससे वह जख्मी हो गई। इसके बाद मोहल्ला वासियों ने पुलिस पर हमला किया।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें