मोगा के अजीतवाल में 75 साल की बुजुर्ग महिला पर उसकी बहू और पोतियों ने हमला कर दिया। जख्मी बुजुर्ग महिला को मोगा सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। झगड़ा खेत में मोटर चलाने पर हुआ।
जानकारी के मुताबिक, मोगा के अजीतवाल की रहने वाली 75 साल की छिंदर कौर के दो बेटे और दो बेटियां हैं। उनके पति पाल सिंह की 10 साल पहले मौत हो गई थी। बड़े बेटे की भी छह साल पहले मौत हो गई। छिंदर कौर अपने छोटे बेटे के साथ अलग रहती थी। बड़े बेटे का परिवार अलग रहता था। अक्सर बड़े बेटे का परिवार जमीन को लेकर झगड़ा करता था।
सोमवार को छिंदर कौर खेत में मोटर चलाने गई तो उसकी बहू नवजोत कौर, दो पोतियों समेत 4/5 अन्य लोगों ने छिंदर कौर के साथ मारपीट की। छिंदर कौर को धक्के मारकर नीचे गिराया और सिर पर कुछ तीखी चीज मारकर घायल कर दिया। छिंदर कौर के कपड़े भी फाड़ दिए। छिंदर कौर ने बताया कि सोमवार को जब वह खेत में मोटर चलाने गई तो उसके बड़े बेटे की बीवी और बेटियों ने उसके साथ गाली गलौज की और मारपीट करके उसे घायल कर दिया। छिंदर कौर ने कहा कि पहले भी जमीन को लेकर झगड़े हुए थे। उसकी बहू अक्सर उनके साथ झगड़ा करती थी।