फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बटाला में बेरहमी से हत्या: नौ साल के भांजे को मामा ने उतारा मौत के घाट, ननिहाल में की वारदात

Tue, 19 Oct 2021 03:00 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, बटाला (पंजाब)

सार

पंजाब के बटाला में रिश्ते के मामा ने नौ साल के भांजे को मौत के घाट उतार दिया। पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई है। अभी हत्या की वजह का पता नहीं चल सका है।  
विज्ञापन
मृतक हरमनजोत सिंह की फाइल फोटो। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब के बटाला में सोमवार की देर शाम रिश्ते के मामा ने भांजे के सिर में कही से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। वारदात डेहरीवाल दरोगा गांव की है। घायल बच्चे को बटाला के सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक बच्चे की पहचान हरमनजोत सिंह (9) पुत्र जसविंदर सिंह निवासी गांव मनेष थाना घुमान के तौर पर हुई है। 

विज्ञापन


थाना धारीवाल के एसएचओ अमनदीप सिंह ने बताया कि हरमनजोत सिंह अपनी मां के साथ अपनी नानी के भोग में शामिल होने ननिहाल डेहरीवाल दरोगा आया था। इस दौरान दूर के रिश्ते के मामा ने उस पर कही से वार कर दिया। जख्मी हरमनजोत को सिविल अस्पताल (बटाला) ले जाया गया तो डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। एसएचओ ने बताया कि आरोपी मामा के खिलाफ धारा 302 के तहत मामला दर्ज किया जा रहा है। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें भेज दी गई हैं। बच्चे का कत्ल क्यों किया गया, इसका पता नहीं चल सका।

पठानकोट: शिव नगर ढाकी में मिली व्यक्ति की लाश
पठानकोट के शिव नगर ढाकी में 50 वर्षीय व्यक्ति की लाश मिली है। मृतक की पहचान रमेश गांव नरवाल के रूप में की गई है। पुलिस की प्राथमिक जांच और पूछताछ में सामने आया कि व्यक्ति की अधिक शराब पीने से मौत हुई है। थाना डिवीजन नंबर 2 के एएसआई विमल कुमार ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि चार मरला क्वार्टर-शिव नगर ढाकी में एक व्यक्ति की लाश पड़ी है। पुलिस ने मौके पर पहुंच जांच कर लाश की पहचान करवाई। एएसआई ने बताया कि प्राथमिक जांच में सामने आया है कि व्यक्ति की अधिक शराब पीने से मौत हुई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें