फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moga: एनडीपीएस मामले में नामजद आरोपी को पकड़ने गई पुलिस पार्टी पर हमला, एएसआई घायल; पांच पर केस दर्ज

Fri, 26 Dec 2025 12:52 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, मोगा (पंजाब)

सार

23 दिसंबर को थाना बधनी कलां की पुलिस ने गश्त के दौरान मनप्रीत सिंह नामक व्यक्ति को 50 ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया था। पूछताछ में मनप्रीत सिंह ने गगनदीप सिंह और गुरशरण सिंह के नाम बताए। वीरवार की शाम पुलिस पार्टी जब नामजद आरोपी गगनदीप सिंह के घर पहुंची तो परिजनों ने पुलिस से बहस शुरू कर दी।
विज्ञापन
बधनी कलां थाना - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मोगा जिले के थाना बधनी कलां की पुलिस एनडीपीएस मामले में नामजद आरोपी को पकड़ने उसके घर आई, तो आरोपियों ने उन पर हमला कर दिया। 
विज्ञापन


इस हमले में एक एएसआई को मामूली चोटें आई हैं, जबकि एक सिपाही की पगड़ी उतर गई और दूसरे सिपाही का कोट फाड़ दिया गया। पुलिस ने इस मामले में पांच लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। 

जानकारी के अनुसार, 23 दिसंबर को थाना बधनी कलां की पुलिस ने गश्त के दौरान मनप्रीत सिंह नामक व्यक्ति को 50 ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया था। पुलिस द्वारा की गई पूछताछ में मनप्रीत सिंह ने गगनदीप सिंह और गुरशरण सिंह के नाम उजागर किए, जिसके बाद दोनों को मामले में नामजद किया गया।
विज्ञापन


वीरवार की शाम पुलिस पार्टी जब नामजद आरोपी गगनदीप सिंह के घर पहुंची तो परिजनों ने पुलिस से बहस शुरू कर दी। बहस के दौरान आरोपियों ने पुलिस पार्टी पर हमला कर दिया। इस हमले में एक एएसआई को मामूली चोटें आईं, वहीं एक सिपाही की पगड़ी उतर गई और दूसरे सिपाही का कोट फाड़ दिया गया। 
विज्ञापन


पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए गगनदीप सिंह के पिता और माता को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि कुल 5 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें