इसके चलते 3 अप्रैल की सुबह आरोपी रंजीत सिंह उनके घर आया और पासपोर्ट समेत अन्य दस्तावेज लेने के बाद महिला को मेडिकल करवाने के बहाने जालंधर ले गया। महिला अपने तीन साल के बेटे को लेकर आरोपी के साथ चली गई। इस दौरान आरोपी ने जालंधर की एक बस्ती में किराए के मकान में उसे जबरन रखा और यहां एक माह 10 दिन तक उससे दुष्कर्म करता रहा।
यही नहीं आरोपी ने महिला के भाई और उसके पति को जान से मारने की धमकी दी। 11 मई को आरोपी घर से बाहर जाते समय बाहर से दरवाजे को लॉक करना भूल गया तो पीड़ित महिला अपने बच्चे समेत वहां से भागकर पुलिस थाने जालंधर पहुंची और पुलिस को वारदात की जानकारी दी। इसके बाद पुलिस ने महिला के बयान दर्जकर आरोपी रंजीत सिंह समेत बिचौलिए संत राम शेरी को गिरफ्तार कर लिया।
आरोपी की पत्नी भी साजिश में शामिल
प्राथमिक जांच के दौरान पता चला है कि इस पूरी साजिश में रंजीत सिंह की पत्नी भी शामिल है। जिसके चलते थाना सिटी साउथ में पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया। जांच अधिकारी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी रंजीत सिंह और संत राम शेरी को रिमांड पर लेकर पूछताछ की जा रही है।
फरार आरोपी अमनदीप कौर की तलाश है। वहीं पीड़ित महिला ने पुलिस को दर्ज बयान में बताया कि आरोपी रंजीत सिंह ने उसकी कनाडा की फाइल भरने के नाम पर उसकी मां से 15 हजार रुपये भी लिए थे और इन रुपयों से उसने कुछ फर्नीचर व घरेलू सामान खरीदकर जालंधर के किराए के घर में रखा, जहां आरोपी ने महिला से एक माह दस दिन तक दुष्कर्म किया था।