मुक्तसर में गिद्दड़बाहा हलके के गांव फकरसर में एक दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है। एक युवक ने अपनी छोटी बहन को कापे से काटकर मौत के घाट उतार दिया। बताते हैं कि युवक अपनी छोटी बहन के चरित्र पर शक करता था, जिस कारण उसने उसकी हत्या कर दी।
यह भी पढ़ें: Navjot Sidhu: इनायत रंधावा बनेंगी सिद्धू परिवार की बहू, नवजोत सिद्धू ने ट्विटर पर फोटो शेयर कर दी खुशखबरी
जानकारी के अनुसार, मंगलवार सुबह गिद्दड़बाहा के गांव फकरसर में कुलविंदर सिंह पुत्र सुरजीत सिंह का अपनी छोटी बहन के साथ किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया। बताते हैं कि कुलविंदर अपनी बहन के चरित्र पर शक करता था। झगड़ा इतना बढ़ गया कि कुलविंदर ने अपनी 16 वर्षीय बहन अंजू पर कापे से वार कर दिया जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई। हत्या की वारदात को अंजाम देकर आरोपी फरार हो गया। जब ये घटना घटी तब परिवार के अन्य सदस्य खेत में धान लगाने गए हुए थे। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर अग्रिम कार्रवाई शुरु कर दी है।