फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari: घर से चोरी हुए छह लाख के गहने, परिवार ने नौकरानी पर जताया शक, पुलिस ने शुरू की जांच

Tue, 27 Jun 2023 12:31 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी (हरियाणा)

सार

संदीप ने बताया कि उन्हें किसी और पर नहीं, बल्कि उनके घर में काम करने वाली नौकरानी पर ही शक है। वे 4 बहनें हैं। कभी 2 तो कभी 3 बहनें घर पर काम करने आती थीं। उनका पूरा शक साहीदा और रुकसाना पर है।
विज्ञापन
चोरी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रेवाड़ी में सेक्टर चार में एक घर से करीब 6 लाख रुपये के गहने चोरी हो गए। सूचना के बाद मौके पर पहुंची मॉडल टाउन थाना पुलिस ने केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। परिवार ने नौकरानी पर शक जताया है। 
विज्ञापन


पुलिस को दी शिकायत में संदीप ने बताया कि उसके परिवार के सदस्यों को एक कार्यक्रम में शामिल होने जाना था। पत्नी तैयार होने लगी तो उसे बेड से गहने गायब मिले। इनमें 18 ग्राम सोने का कड़ा, 18.5 ग्राम की चेन, 6.5 ग्राम की अंगूठी, 30 ग्राम का हार, 5 ग्राम के कांटे, 11.5 ग्राम की गलसरी और 3.5 ग्राम का लॉकेट शामिल है। यह सभी गहने पैकिंग डिब्बी में थे और उन्हें एक बैग में डालकर बेड में रखा गया था।

संदीप ने बताया कि उन्हें किसी और पर नहीं, बल्कि उनके घर में काम करने वाली नौकरानी पर ही शक है। वे 4 बहनें हैं। कभी 2 तो कभी 3 बहनें घर पर काम करने आती थीं। उनका पूरा शक साहीदा और रुकसाना पर है। घर से गहने गायब होने की सूचना संदीप ने तुरंत पुलिस को दी। मॉडल टाउन थाना पुलिस ने चोरी का मुकदमा दर्ज करके मामले में जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें