फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शर्मनाक: तीन साल की बेटी से दुष्कर्म की कोशिश कर रहा था युवक, गांववालों ने पहले धुना फिर पुलिस को साैंपा

Thu, 02 Apr 2026 09:35 AM IST
Nivedita संवाद न्यूज एजेंसी, जगरांव (पंजाब)

सार

सेम नाले के किनारे मजदूर अपनी झुग्गी में अपनी तीन साल की बेटी के साथ दुष्कर्म की कोशिश कर रहा था। पास ही बकरी चरा रहे लोगों ने उसे पकड़ लिया।
विज्ञापन
पुलिस मामले की जांच में जुटी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जगरांव के एक नजदीकी गांव में एक पिता ने अपनी ही इकलौती तीन साल की बेटी से दुष्कर्म की कोशिश की। गांव की पंचायत ने मौके पर पहुंच कर पहले तो आरोपी की जमकर धुनाई की। फिर थाना सदर की पुलिस के हवाले कर दिया गया।

विज्ञापन


जिस समय थाना सदर के एसएचओ मौके पर पहुंचे, उस समय आरोपी नशे में धुत्त था। पुलिस आरोपी को थाना सदर ले आई जहां बच्ची से दुष्कर्म करने की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया।

जानकारी के अनुसार गांव को जाते रास्ते पर स्थित सेम नाले के किनारे एक मजदूर अपनी झुग्गी में अपनी तीन साल की बेटी के साथ दुष्कर्म की कोशिश कर रहा था। पास ही बकरी चरा रहे लोगों ने झुग्गी से चीखने की आवाज सुनी तो वह झुग्गी के अंदर चले गए।
विज्ञापन


अंदर बिना कपड़ों के पिता को देख कर बकरी चरा रहे तीनों लोगों के होश उड़ गए जिसके इसके बाद उन्होंने गांव की पंचायत और सरपंच को तुरंत सूचित किया। सूचना मिलने के तुरंत बाद पंचायत सदस्य और सरपंच मौके पर पहुंचे, जिन्होंने हकीकत जानकर पहले तो कलयुगी पिता की जमकर धुनाई की और उसके बाद थाना सदर की पुलिस को सूचित करके मौके पर बुलाया। 

मौके पर पहुंचे एसएचओ सदर सुरजीत सिंह ने बताया कि उन्हें सरपंच की ओर से पिता द्वारा अपनी ही तीन वर्ष की बेटी के साथ दुष्कर्म की कोशिश की सूचना मिली थी जिसके बाद वह मौके पर पहुंचे थे।

उन्होंने बताया कि मामले में बिल्कुल पूरी सच्चाई है। इंस्पेक्टर सुरजीत सिंह का कहना है कि इस मामले में आरोपी पिता पर, जो एक प्रवासी मजदूर है, दुष्कर्म की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया जा रहा है। इसके बाद आरोपी को गुरुवार को अदालत में पेश किया जाएगा। 
विज्ञापन


सरपंच जगतार सिंह ने बताया कि आरोपी नशे में धुत्त था और बाद में हाथ जोड़ माफी मांग रहा था। उन्होंने बताया कि आरोपी को पुलिस के हवाले कर दिया गया है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें