फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध संबंधों में दोस्त की हत्या: नाले से मिला कटा हुआ सिर, शरीर के टुकड़े अलग-अलग जगहों पर फेंके

Mon, 03 Mar 2025 01:18 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़

सार

अजय राम ने बताया कि उसकी पत्नी के राकेश के साथ अवैध संबंध थे, जो उसे बर्दाश्त नहीं हुआ। 25 फरवरी को उसने राकशे के साथ खूब शराब पी। जब राकेश बेसुध हो गया तो उसने तेजधार हथियार से उसका कत्ल कर दिया।
विज्ञापन
राकेश कुमार - फोटो : संवाद/फाइल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पत्नी से अवैध संबंधों का पता लगने पर एक व्यक्ति ने अपने दोस्त को पहले शराब पिलाई। जब वह बेसुध हो गया तो उसकी हत्या कर दी। शव को खुर्द बुर्द करने के लिए उसके टुकड़े कर अलग-अलग जगह फेंक दिए। 
विज्ञापन


पुलिस ने रविवार को नाले में से मृतक का सिर बरामद किया है। बाकी शरीर की तलाश की जा रही है। आरोपी अजय राम को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मृतक का नाम राकेश कुमार था।

थाना सिटी के प्रभारी इंस्पेक्टर मनप्रीत सिंह ने बताया कि मुकेशन कुमार ने 25 फरवरी को अपने भाई राकेश कुमार की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उसने अजय राम, उसकी बेटी प्रिया कुमारी और लड़के पर राकेश की हत्या करने का शक जताया था। 
विज्ञापन


पुलिस ने पूछताछ के लिए तीनों के खिलाफ मामला दर्ज कर अजय राम को हिरासत में लिया। पूछताछ में अजय राम ने बताया कि उसकी पत्नी के राकेश के साथ अवैध संबंध थे, जो उसे बर्दाश्त नहीं हुआ। 25 फरवरी को उसने राकशे के साथ खूब शराब पी। जब राकेश बेसुध हो गया तो उसने तेजधार हथियार से उसका कत्ल कर दिया।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें