फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Double Murder in Bathinda: घरेलू विवाद में युवक ने पत्नी और छह साल की बेटी को तेजधार हथियार से काटा

Tue, 26 Jul 2022 11:40 AM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा (पंजाब)

सार

जसवीर कौर का अपने पति अमरजीत सिंह के साथ काफी समय से घरेलू विवाद चल रहा था। मंगलवार सुबह जसवीर कौर घर में कपड़े साफ कर रही थी। उसकी छह वर्षीय बेटी सुखप्रीत कौर स्कूल जाने के लिए तैयार थी। वह स्कूल जाने के लिए घर से बाहर जाने ही लगी थी कि अमरजीत सिंह ने तेजधार हथियार से अपनी बेटी व पत्नी पर हमला कर दिया।
 
विज्ञापन
मौके पर जांच करते पुलिसकर्मी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बठिंडा के तलवंडी साबो के गांव त्योना पुजारिया में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी और बेटी की हत्या कर दी। व्यक्ति ने घरेलू झगड़े की रंजिश के चलते घटना को अंजाम दिया। मृतकों की पहचान 32 वर्षीय जसवीर कौर और उसकी छह वर्षीय बेटी सुखप्रीत कौर के तौर पर हुई है। घटना की सूचना मिलने के बाद डीएसपी जतिन बांसल मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। डीएसपी का कहना है कि हमलावर की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन


डीएसपी बांसल के अनुसार जसवीर कौर का अपने पति अमरजीत सिंह के साथ काफी समय से घरेलू विवाद चल रहा था। मंगलवार सुबह जसवीर कौर घर में कपड़े साफ कर रही थी। उसकी छह वर्षीय बेटी सुखप्रीत कौर स्कूल जाने के लिए तैयार थी। वह स्कूल जाने के लिए घर से बाहर जाने ही लगी थी कि अमरजीत सिंह ने तेजधार हथियार से अपनी बेटी व पत्नी पर हमला कर दिया।

हमले में जसवीर कौर की तो मौके पर ही मौत हो गई। जबकि सुखप्रीत कौर को तलवंडी साबो सिविल अस्पताल में पहुंचाया गया। जहां पर उसकी भी मौत हो गई। गांव के लोगों के अनुसार अमरजीत नशेड़ी व्यक्ति था, जो अपनी पत्नी को शराब पीकर परेशान करता था। अमरजीत ने अपनी बेटी व पत्नी की हत्या करने के बाद दस वर्षीय बेटे लुखविंदर सिंह की भी हत्या की कोशिश की। मगर उसने मौके से भागकर अपनी जान बचाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें