फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moga: दुकान में बैठे व्यक्ति के सिर पर तेजधार हथियार से हमला, कैश और फोन लूटा... वीडियो में दिखी हैवानियत

Fri, 20 Sep 2024 12:53 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, मोगा (पंजाब)

सार

राजेश कुमार अपने दोस्त से मिलने उसकी दुकान पर आया था। दोस्त उसे दुकान पर बैठाकर घर किसी काम से चला गया। इसी दाैरान चार नकाबपोश आए और राजेश पर हमला कर दिया। 
विज्ञापन
मोगा में दुकान पर बैठे व्यक्ति पर हमला - फोटो : वीडियो ग्रैब
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मोगा के नजदीकी गांव दुनेके में चार हथियारबंद युवकों ने एक मेडिकल शाॅप में घुस कर दुकान पर बैठे एक व्यक्ति पर तेजधार हथियार से हमला कर दिया। इसके बाद आरोपी दुकान से पैसा और आईफोन लेकर फरार हो गए। पूरी वारदात दुकान में लगे सीसीटीवी में कैद हो गई है। घायल को एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया जहां उसके सिर पर करीब 19 टांके लगे। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। 

विज्ञापन




जख्मी राजेश कुमार ने बताया कि बुधवार शाम वह अपने दोस्त से मिलने मेडिकल शाॅप पर आया था। उसका दोस्त उसे दुकान पर बिठाकर घर पर किसी जरूरी काम से गया था। थोड़ी देर बाद 4 नकाबपोश लोग आकर गाली गलाैज करने लगे। आरोपियों ने उसके सिर पर तलवार से हमला  किया और दुकान से कैश और आई फोन लेकर फरार हो गया। उसकी किसी के साथ कोई दुश्मनी नहीं है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं दुकान के मालिक शमशेर खान ने बताया कि उसका दोस्त राजेश कुमार बुधवार शाम उसकी दुकान में आया था। वह राजेश को बिठाकर कर किसी काम से घर गए थे। इसी दाैरान चार लोगों ने राजेश कुमार पर हमला करके दुकान से कैश और आई फोन लूट लिया। पुलिस का कहना है कि राजेश कुमार ने थाना सिटी में शिकायत दर्ज करवाई है। मामले की जांच की जा रही है।  

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें