फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Punjab News: पंजाब में पूर्व मंत्री की चचेरी बहन की हत्या, बेटे ने कस्सी से उतारा मौत के घाट

Tue, 28 Feb 2023 12:30 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, सुनाम ऊधम सिंह वाला (पंजाब)

सार

मृतका अमरजीत कौर पूर्व कैबिनेट मंत्री बलवीर सिंह सिद्धू के चाचा की बेटी थी। एसएचओ बलवंत सिंह ने बताया कि आरोपी गुरदीप सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है। कुछ साल पहले उसका तलाक हो गया था और अब वह अपने माता-पिता और विवाहित बहन के साथ रह रहा था।
विज्ञापन
युवक ने की मां की हत्या - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सुनाम के लोंगोवाल के समीप मंडेर कलां गांव में एक बेटे ने कस्सी से अपनी मां की हत्या कर दी। जानकारी के अनुसार अमरजीत कौर (60 वर्ष) दोपहर 12 बजे के करीब अपने घर में लेटी थी। तभी उसके पुत्र गुरदीप सिंह (35 वर्ष) ने उस पर लगातार कस्सी से हमला कर दिया, जिससे अमरजीत कौर की मौत हो गई। गांव वालों के मुताबिक गुरदीप सिंह बेहद गुस्सैल स्वभाव का है। वह पिछले कुछ दिन से अपने एक पड़ोसी को जान से मारने की धमकी दे रहा था। यह भी पता चला है कि मृतका अमरजीत कौर पूर्व कैबिनेट मंत्री बलबीर सिंह सिद्धू के चाचा की बेटी थी। 

विज्ञापन


एसएचओ बलवंत सिंह ने बताया कि आरोपी गुरदीप सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। कुछ साल पहले उसका तलाक हो गया था और अब वह अपने माता-पिता और विवाहित बहन के साथ रह रहा था। घटना के वक्त हत्यारे की बहन घर से बाहर थी और घटना को अंजाम देने के बाद उसने बहन को घर बुलाया। सूत्रों के मुताबिक गुरदीप सिंह को उनके अनियंत्रित स्वभाव के चलते कई बार मनोरोग केंद्र में भर्ती कराया जा चुका है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें