फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला मित्र के साथ व्यक्ति ने खाया जहर: दोनों ने तोड़ा दम, मरने से पहले लिखा नोट, 7 लोगों को बताया मौत की वजह

Thu, 20 Mar 2025 05:38 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, सुनाम (पंजाब)

सार

पंजाब के सुनाम ऊधम सिंह वाला में एक व्यक्ति और उसकी महिला मित्र ने एक साथ जान दे दी। दोनों ने जहर खाकर अपनी जीवन लीला खत्म कर ली।
विज्ञापन
Crime demo - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब के सुनाम ऊधम सिंह वाला में एक व्यक्ति और उसकी महिला मित्र ने एक साथ जान दे दी। दोनों ने जहर खाकर अपनी जीवन लीला खत्म कर ली। मृतकों की पहचान गगनदीप गोयल (32) और कोमल गर्ग (23) के तौर पर हुई है। गगनदीप गोयल ने मरने से पहले एक नोट भी लिखा है, जिसमें उन्होंने अपनी मौत के लिए सात लोगों को जिम्मेदार बताया है। पुलिस ने नोट को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


गगनदीप गोयल और कोमल गर्ग सुनाम के कच्चा पाहा इलाके में किराये के घर में रहते थे। उनका किसी अन्य व्यक्ति से प्रॉपर्टी का विवाद चल रहा था। मृतकों से मिले नोट के आधार पर पुलिस ने सात आरोपियों के खिलाफ मरने के लिए मजबूर करने के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

एसएचओ प्रतीक जिंदल और चौकी प्रभारी मिट्ठू राम ने बताया कि हाल कुछ दिन पहले कच्चा पाहा इलाके में गगनदीप गोयल अपनी महिला मित्र कोमल गर्ग के साथ रहने आया था। बुधवार रात को दोनों ने जहरीली वस्तु निगल ली। इसके बाद दोनों की तबीयत बिगड़ने पर सुनाम के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन दोनों की गंभीर हालत देखते हुए उन्हें पटियाला के राजिंदरा अस्पताल रेफर किया गया था। जहां इलाज के दौरान दोनों की मौत हो गई। 
विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि मिले नोट के आधार पर सात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। नोट में मृतक गगनदीप गोयल ने आरोप लगाया है कि उसकी जयदाद कुछ लोगों ने धक्के से अपने नाम करवा ली है। इस वजह से वह जान दे रहे हैं। पुलिस का कहना है कि मामले की गहन जांच की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें