फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लुधियाना कोर्ट की 7वें फ्लोर से किशोरी ने लगा दी छलांग: मां का चल रहा तलाक केस, 10वीं के पेपर दे रही थी छात्रा

Thu, 20 Mar 2025 05:32 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)

सार

पंजाब के लुधियाना में कोर्ट कांप्लेक्स की 7वीं मंजिल से 10वीं कक्षा की छात्रा ने छलांग लगा दी। छात्रा अपनी मां के साथ कोर्ट आई हुई थी। घटना वीरवार दोपहर की है। 
विज्ञापन
छात्रा ने सातवीं मंजिल से लगाई छलांग। - फोटो : वीडियो ग्रैब
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लुधियाना कोर्ट कांप्लेक्स में वीरवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब दसवीं की छात्रा ने कोर्ट कांप्लेक्स की सातवीं मंजिल से छलांग लगा दी। छात्रा की मौत हो गई। घटना का पता उस समय चला जब उसकी मां ढूंढने लगी कि बेटी गायब है। उन्हें किसी ने बताया कि एक लड़की सातवीं मंजिल से कूद गई है।

विज्ञापन


छलांग लगाने के बाद नीचे गिरी छात्रा को वहां मौजूद पुलिस मुलाजिम अन्य लोगों की मदद से अस्पताल लेकर गए। मगर उसकी मौत हो गई। सूचना मिलने के बाद पुलिस के आलाधिकारी और थाना डिविजन पांच की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए शव भेज दिया है।

विज्ञापन


एडवोकेट परमजीत सिंह ने बताया कि कोर्ट कांप्लेक्स की सातवीं मंजिल पर उनका कैबिन है। मरीष कौर नाम की महिला का उनके पास तलाक का केस है। महिला के पहले पति की मौत हो चुकी थी। दूसरे पति के साथ महिला का तलाक केस चल रहा है। वीरवार को महिला अपनी बेटी के साथ कोर्ट आई थी। क्योंकि महिला के बयान दर्ज होने थे। अचानक से महिला की बेटी गायब हो गई। कोर्ट में बयान दर्ज करवाने के बाद महिला ने बताया कि उसकी लड़की गायब है। इसके बाद वह ढूंढने लगे तो किसी ने बताया कि एक लड़की छत से कूद गई है।
विज्ञापन


लड़की की मां ने बताया कि बच्ची के दसवीं कक्षा के पेपर चल रहे थे तो वह काफी परेशान थी। एसीपी सिविल लाइन आकर्शी जैन ने बताया कि लड़की की मौत का कारण तो स्पष्ट नहीं हो सके हैं, लेकिन जांच की जा रही है। जांच के बाद ही आगे कुछ कहा जा सकेगा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें