फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bathinda: बठिंडा में कानून-व्यवस्था पर उठे सवाल, गुंडागर्दी के लगातार वीडियो सामने आने से लोगों में दहशत

Sat, 21 Feb 2026 04:56 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा (पंजाब)

सार

थाना कैंट के प्रभारी इंस्पेक्टर दलजीत सिंह का कहना है कि वायरल वीडियो की जांच की जा रही है। आरोपितों की पहचान के लिए टीमें गठित कर दी गई हैं और जल्द ही आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने आश्वासन दिया है कि कानून हाथ में लेने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन
युवकों की पिटाई - फोटो : वीडियो ग्रैब
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बठिंडा में कानून-व्यवस्था की स्थिति लगातार चिंता का विषय बनती जा रही है। कुछ दिन पहले पूजा वाला मोहल्ला में तेजधार हथियारों से लैस युवकों द्वारा खुलेआम उत्पात मचाने की घटना सामने आई थी। इस मामले की चर्चा अभी ठंडी भी नहीं पड़ी थी कि शुक्रवार रात शहर के माहेश्वरी चौक में एक और सनसनीखेज घटना हो गई।
विज्ञापन


इसके अलावा दो गैंग की एक नई वीडियो सामने आई है। जिनमें से एक गैंग के युवक दूसरे गैंग के युवक को पीटते हुए उसकी वीडियो बना रहे है। 

बताया जा रहा है कि कुछ युवक तलवारें व किरपान और अन्य हथियारों के साथ एक रेहड़ी को तोड़ते हुए नजर आए। इस पूरी घटना का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिससे शहरवासियों में भय और दहशत का माहौल है। वायरल वीडियो में कुछ युवक बेखौफ होकर हथियार लहराते और रेहड़ी को नुकसान पहुंचाते दिखाई दे रहे हैं। घटना के दौरान आसपास मौजूद लोग डर के कारण दूर खड़े नजर आए।

थाना कैंट के प्रभारी इंस्पेक्टर दलजीत सिंह का कहना है कि वायरल वीडियो की जांच की जा रही है। आरोपितों की पहचान के लिए टीमें गठित कर दी गई हैं और जल्द ही आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने आश्वासन दिया है कि कानून हाथ में लेने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने कहा कि जिस व्यक्ति की रेहड़ी तोड़ी गई है, वह उक्त युवकों को जानता नही है। फिर भी उसके बयान दर्ज कर बनती कानूनी कार्रवाई की जाएगी। शहरवासियों ने प्रशासन से रात के समय गश्त बढ़ाने और संवेदनशील इलाकों में नाकाबंदी करने की मांग की है। उनका कहना है कि शहर में अमन-शांति और कानून-व्यवस्था बनाए रखना प्रशासन की प्राथमिक जिम्मेदारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें