फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कपूरथला: लिफ्ट लेकर बुजुर्ग को हनीट्रेप में फंसा बंधक बनाया, पुलिस वाला बन किया ब्लैकमेल, चार गिरफ्तार

Sat, 30 Sep 2023 08:20 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर लोधी,कपूरथला (पंजाब)

सार

नकली पुलिस वाला बनकर बुजुर्ग से एक लाख ऐंठने के लिए ब्लैकमेल किया गया। अश्लील वीडियो बनाने में इस्तेमाल मोबाइल, कांस्टेबल की वर्दी, 50 हजार नकदी बरामद की गई है।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब के सुल्तानपुर लोधी क्षेत्र में लिफ्ट के बहाने बुजुर्ग पुरुषों को हनीट्रेप में फंसाकर बंधक वाले चार सदस्यीय गिरोह का सुल्तानपुर लोधी की पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। पुलिस को आरोपियों से कांस्टेबल की वर्दी मिली है। इस वर्दी को पहनकर पैसे ऐंठने के लिए आरोपी दबाव बनाते थे। इसके अलावा आरोपियों से 50 हजार रुपये की नकदी भी पकड़ी गई है।

विज्ञापन


डीएसपी सुल्तानपुर लोधी बबनदीप सिंह ने बताया कि थाना सुल्तानपुर लोधी के एसएचओ एसआई लखविंदर सिंह को एक बुजुर्ग ने 28 सितंबर को बयान कलमबद्ध करवाया कि सफरी पैलेस के समीप एक महिला बीमार होने का बहाना बनाकर सड़क किनारे खड़ी थी। उसने रुकने के लिए हाथ दिया और उसके रुकते ही कहने लगी कि वह उसे पुड्डा कॉलोनी के पास घर छोड़ दें, क्योंकि वह बीमार है।

इसके बाद आरोपी महिला के दो साथी और एक अन्य महिला ने जबरदस्ती उसे घर के अंदर खींचकर कपड़े फाड़े और फोटो खींचकर ब्लेकमेल करने लगे। आरोपियों ने उसी दिन जबरदस्ती बैंक ब्रांच बूसोवाल से 50 हजार रुपये निकलवाकर ले लिए। इसके बाद फिर से 50 हजार रुपये मांगने लगे।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक लिफ्ट मांगने वाली महिला, उसके दो पुरुष साथी और एक अन्य महिला को पकड़ लिया गया है। आरोपियों की पहचान विशु निवासी चंडीगढ़ रूरल और सुखचैन सिंह उर्फ सुख निवासी चंडीगढ रूरल के तौर पर हुई है। चारों आरोपियों को अदालत में पेश करके दो दिन का पुलिस रिमांड हासिल कर लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें