सिद्धू मूसेवाला के कत्ल मामले में आरोपी जीवतजोत सिंह को पुलिस ने दिल्ली एयरपोर्ट से पकड़ा है। वह विदेश भागने वाला था, लेकिन इससे पहले ही पुलिस को उसके बारे में सूचना मिल गई थी।
पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला के कत्ल मामले में नामजद जीवनजोत सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। वह विदेश भागने की फिराक में था। पुलिस ने उसे दिल्ली एयरपोर्ट पर हिरासत में लिया गया है। इस सूचना पर मानसा पुलिस एक डीएसपी के नेतृत्व में उसे लेने दिल्ली रवाना हो गई है। इससे पहले की वह फ्लाइट में सवार हो जाता पुलिस ने उसे दबोच लिया। बुधवार को उसे मानसा कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा।
विज्ञापन
बता दें कि 29 मई 2022 की शाम को जिले के गांव जवाहरके में सिद्धू मूसेवाला की गोलियां मार कर हत्या कर दी गई थी। थाना सिटी-1 पुलिस ने इस केस में नामजद जीवनजोत सिंह की गिरफ्तारी न होने के चलते उसका लुक आउट नोटिस जारी करवाया गया था।
पुलिस को सूचना मिली थी कि जीवनजोत सिंह विदेश भागने की फिराक में है। सोमवार को दिल्ली एयरपोर्ट पर उसे हिरासत में लिया गया। मानसा पुलिस बुधवार को अदालत में पेश कर उसका रिमांड हासिल करेगी।