फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब में स्कूल के बाहर फायरिंग: बाइक पर आए शूटरों ने चलाई गोलियां, 700 बच्चों की जान पर बनी

Wed, 09 Apr 2025 07:08 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, खडूर साहिब (पंजाब)

सार

खडूर साहिब के गांव दासूवाल में सेंट कबीर डे बोर्डिंग स्कूल है, जिसमें 700 बच्चे पढ़ाई करते हैं। बुधवार को छुट्टी के बाद बच्चे स्कूल से बाहर निकले तभी बाइक पर आए तीन युवकों ने फायरिंग कर दी।
विज्ञापन
Firing - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

खडूर साहिब में सेंट कबीर डे बोर्डिंग स्कूल दासूवाल के बाहर बाइक सवार शूटरों ने उस समय फायरिंग की, जब दोपहर की छुट्टी होने के बाद बच्चे घर जा रहे थे। राहत की बात यह है कि कोई भी जानी नुकसान नहीं हुआ। घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।
विज्ञापन


थाना सदर पट्टी की पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कैमरों की फुटेज कब्जे में लेते हुए अगली कार्रवाई शुरू कर दी है। बच्चों को बेहतर शिक्षा मुहैया करवाने के लिए गांव दासूवाल में सेंट कबीर डे बोर्डिंग स्कूल स्थित है, जिसमें करीब 700 बच्चे पढ़ाई करते हैं। 

बुधवार दोपहर करीब डेढ़ बजे छुट्टी के समय बच्चे घर जाने के लिए रवाना हुए, तभी स्कूल के बाहर एक बाइक पर सवार तीन युवक आए। आते ही उन्होंने स्कूल के गेट पर फायरिंग करनी शुरू कर दी।
विज्ञापन


तीन फायर स्कूल के मैनेजिंग डायरेक्टर मानवजीत सिंह की गाड़ी पर लगे। घटना को अंजाम देने के बाद शूटर फरार हो गए। सूत्रों के अनुसार मामला रंगदारी के साथ जुड़ा बताया जा रहा है। थाना सदर पट्टी के प्रभारी इंस्पेक्टर गुरचरन सिंह का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। शूटरों की जल्द पहचान कर ली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें