फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिता और दो बेटों की मौत: बठिंडा से PGI चंडीगढ़ जा रहे थे... हाईवे पर खंभे से टकराई कार, गाड़ी के उड़े परखच्चे

Tue, 08 Apr 2025 04:55 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, संगरूर (पंजाब)

सार

सड़क हादसे में पिता और उसके दो बेटों की दर्दनाक मौत हो गई। तीन अपनी कार से बठिंडा से चंडीगढ़ पीजीआई आ रहे थे। संगरूर के पास उनकी कार खंभे से टकरा गई। तीनों की मौके पर ही मौत हो गई। 
विज्ञापन
हादसे के बाद क्षतिग्रस्त कार। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब के संगरूर में बड़ा सड़क हादसा हुआ है। हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। मरने वाले तीनों लोग एक ही परिवार के थे। मृतकों में पिता और उसके दोनों बेटे हैं। हादसे के वक्त गाड़ी में चार लोग सवार थे। चौथा युवक घायल हुआ है। मृतकों की पहचान बठिंडा के रामामंडी के रहने वाले कृष्ण लाल (81), उनके बेटे जतिंदर कुमार (56) और रवि कुमार (55) के तौर पर हुई है।

विज्ञापन


हादसा मंगलवार सुबह गांव रामनगर सीबिया के समीप बठिंडा-जीरकपुर नेशनल हाइवे पर हुआ है। तेज रफ्तार कार के सामने लावारिस पशु आ जाने से गाड़ी अनयंत्रित हो गई। मवेशी को बचाने के प्रयास में चालक गाड़ी से कंट्रोल खो बैठा और कार सड़क किनारे लोहे के खंभे से जा टकराई। कार सवार पिता समेत दो बेटों की मौके पर ही मौत हो गई। कार में सवार एक युवक घायल भी हुआ है। उसे इलाज के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया।

थाना सदर संगरूर के एएसआई मलकीत सिंह ने बताया कि रामा मंडी (बठिंडा) के चार लोग कार में सवार होकर पीजीआई चंडीगढ़ दवाई लेने जा रहे थे। जब उनकी कार संगरूर के नजदीकी उप्पली फ्लाईओवर को क्रास करके गांव रामनगर सीबिया के कट के पास पहुंची तभी अचानक गाड़ी के आगे लावारिस पशु आ गया।  उसे बचाने के चक्कर में कार अनियंत्रण होकर सड़क किनारे लोहे के खंभे से टकरा गई। 
विज्ञापन


लोहे के खंभे से टकराने के बाद कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। उसमें सवार कृष्ण लाल और उनके दोनों बेटे जतिंदर कुमार व रवि कुमार की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, कार में सवार करन कुमार पुत्र जतिंदर कुमार को गंभीर हालत में संगरूर अस्पताल ले जाया गया। जहां से उसे डीएमसी लुधियाना रेफर कर दिया गया है। शवों का पोस्टमार्टम करने के बाद परिवार को सौंप दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें