फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुक्तसर: किसान ने बेटी को गोली मार की आत्महत्या, पत्नी और मां की कोरोना से मौत के बाद से था परेशान

Fri, 19 Nov 2021 04:21 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, मुक्तसर (पंजाब)

सार

किसान जगविंदरपाल सिंह के पास 18 एकड़ जमीन थी। पहले किसान की पत्नी व मां की कोरोना से मौत और अब बेटी के बाद खुद को गोली मारने से दोनों बाप-बेटी की मौत होने से परिवार में कोई नहीं बचा।  
विज्ञापन
जगविंदर पाल और विश्वदीप कौर - फोटो : फाइल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोरोना से पत्नी की मौत के बाद से परेशान चल रहे लंबी हलके के गांव माहूआणा के किसान ने शुक्रवार को पहले अपनी बेटी और फिर अपने सिर पर गोली मार ली। दोनों की मौत हो गई है। जानकारी के अनुसार माहूआणा गांव के निवासी जगविंदरपाल सिंह (50) पुत्र अमरजीत सिंह की पत्नी रवनीत कौर और मां कुलदीप कौर की मई में कोरोना से मौत हो गई थी। इसके बाद से ही किसान जगविंदरपाल काफी परेशान रह रहा था वहीं उसकी बेटी विश्वदीप कौर (25) भी सदमे में थी। जगविंदर की पत्नी व मां के निधन के बाद से ही परिवार में दोनों बाप-बेटी ही थे। 

विज्ञापन


बताते हैं कि इन दिनों जगविंदर का भांजा गांव चन्नू का निवासी अनमोल भी उनके यहां आया हुआ था और घटना के समय वह कहीं बाहर था। इसी दौरान पीछे से जगविंदर ने पहले अपनी बेटी विश्वदीप के सिर पर गोली मारी और फिर अपने सिर पर गोली मार दी। गोलियां चलने की आवाज सुन अनमोल व अन्य वहां पहुंचे तो दोनों घायल पड़े थे। दोनों को पहले मलोट के अस्पताल लाया गया। जहां से उन्हें गंभीर हालत के चलते बठिंडा रेफर कर दिया गया। बठिंडा में जगविंदर ने दम तोड़ दिया। जबकि विश्वदीप को लुधियाना रेफर कर दिया गया। उसने भी डीएमसी में दम तोड़ दिया। 

थाना लंबी के एसएचओ अमनदीप सिंह ने बताया कि पुलिस ने इस मामले में धारा 174 के तहत कार्रवाई की है। गौरतलब है कि किसान के पास 18 एकड़ जमीन थी। पहले किसान की पत्नी व मां की कोरोना से मौत और अब बेटी के बाद खुद को गोली मारने से दोनों बाप-बेटी की मौत होने से परिवार में कोई नहीं बचा।  

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें