मोगा के साईं धाम मंदिर के पास पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। इसमें एक बदमाश को गोली लगी है। जिसे सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
मंगलवार को मोगा के साईं धाम के पास एक घर में छिपे तीन बदमाशों को पुलिस ने दो पिस्टल और 8 लाख रुपये की ड्रग मनी के साथ गिरफ्तार किया था। बुधवार को पुलिस तीनों आरोपियों को साथ में लेकर असलाह रिकवरी करने लाई तो एक बदमाश ने छुपाए हुए पिस्टल से पुलिस पर फायरिंग कर दी। जवाबी फायरिंग में एक बदमाश के पैर पर गोली लगी। बाकी दोनों को पुलिस ने काबू कर लिया।
मोगा एसपी डी बालकृष्णन सिंगला ने बताया कि मंगलवार को पुलिस ने साईं धाम के पास एक घर में छिपे हुए तीन बदमाश गुरजंट सिंह, आकाशदीप सिंह और रोशनदीप सिंह को दो पिस्टल और 8 लाख रुपए ड्रग मनी के साथ गिरफ्तार किया था। पूछताछ में उन्होंने बताया कि घर में और भी हथियार छिपाकर रखे हैं। पुलिस तीनों आरोपियों को साथ लेकर जब माैके पर पहुंची तो गुरजंट सिंह ने छुपाए हुए पिस्टल से पुलिस के ऊपर फायरिंग कर दिया। जवाबी फायरिंग में गुरजंट सिंह के पैर में एक गोली लगी।
तीनों बदमाश बाहर बैठे डॉनी बाल गैंगस्टर के शूटर हैं, तीनों के ऊपर काफी मामले दर्ज हैं। गुरजंट सिंह तरनतारन का रहने वाला है। आकाशदीप और रोशनदीप सिंह फिरोजपुर के रहने वाले हैं।