फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब: उत्तराखंड की शादीशुदा महिला ने फेसबुक पर फंसाया मुक्तसर का युवक, 15 हजार ऐंठे, अब मांग रही थी पांच लाख 

Thu, 15 Jul 2021 12:57 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, मुक्तसर (पंजाब)

सार

जांच में पता चला कि आरोपी महिला पहले भी कई लोगों के साथ ऐसे ठगी कर चुकी है और शादीशुदा है। अब मुक्तसर के युवक को जाल में फंसा उससे पंद्रह हजार रुपये ऐंठ चुकी थी और पांच लाख की ओर मांग कर रही थी। 
 
विज्ञापन
फेसबुक पर दोस्ती पड़ी महंगी। - फोटो : getty images
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुक्तसर के एक युवक को फेसबुक पर महिला के साथ दोस्ती करना महंगा पड़ गया। उत्तराखंड की शादीशुदा महिला ने युवक को अपने जाल में फंसा लिया और ब्लैकमेल करने लगी। युवक ने बदनामी के डर से एकबारगी तो पंद्रह हजार रुपये दे दिए, मगर जब महिला की मांग बढ़ती गई और पांच लाख तक पहुंच गई तो पुलिस को शिकायत दी गई। पीड़ित की शिकायत पर थाना सिटी में दर्ज मामले की जांच के दौरान पता चला कि उक्त महिला इससे पहले भी कई पुरुषों से इसी तरह ठगी मार चुकी है। 
विज्ञापन


थाना सिटी पुलिस के पास पहुंची शिकायत में मुक्तसर के युवक ने बताया है कि करीब एक वर्ष पहले फेसबुक पर उसकी उत्तराखंड की निर्मला नामक महिला के साथ दोस्ती हो गई थी। तब उसे पता नहीं था कि ये महिला शादीशुदा है और इसके दो बड़े बच्चे भी हैं। पीड़ित के अनुसार महिला उसे प्रेम जाल में फंसा ब्लैकमेल करने लगी। एक बार उसने डर कर पंद्रह हजार रुपये भी उसे भेजे। मगर फिर से वह दो लाख रुपये की मांग करने लगी। पिछले दिनों मुक्तसर पहुंचकर उसके पिता से पांच लाख रुपये की मांग करने लगी तो बात हद से बढ़ गई। 

पीड़ित के अनुसार उक्त महिला इससे पहले दो-तीन और पुरुषों के साथ भी इसी तरह ठगी मार चुकी है। यह बात ठगी का शिकार हुए लोगों ने ही उसे बताई है और महिला की असलियत से अवगत कराया। मामले के जांच अफसर एसआई दविंदर सिंह ने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर निर्मला पुत्री चंद्र प्रकाश शर्मा वासी रजनी विहार कॉलोनी, पिल्ल खुहा जिला हापुड़ (उत्तराखंड) के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। दविंदर सिंह ने बताया कि जांच दौरान पता चला है कि महिला पहले भी कई लोगों के साथ ऐसे ठगी कर चुकी है और शादीशुदा है। अब मुक्तसर के युवक को जाल में फंसा उससे पंद्रह हजार रुपये ऐंठ चुकी थी और पांच लाख की ओर मांग कर रही थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें