फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Singer Sumit Bhardwaj: पत्नी को समय नहीं देने पर हरियाणवी गायक पर केस, पत्नी का आरोप-शूटिंग का बहाना बनाकर रहता है बाहर

Mon, 04 Jul 2022 12:26 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, कपूरथला

सार

रितु शर्मा निवासी शर्मा कॉलोनी कपूरथला की शादी हरियाणा के फरीदाबाद निवासी गायक सुमित भारद्वाज के साथ हुई है। महिला का आरोप है कि उसका पति पब्लिसिटी के लिए माडल्स के साथ फोटो करवा कर ऐड देता रहता है।
विज्ञापन
गायक सुमित भारद्वाज। - फोटो : फाइल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के गायक को प्रोग्रामों मे व्यस्त रहने के चलते पत्नी को पर्याप्त समय न देना महंगा पड़ गया। कपूरथला थाना सिटी में पत्नी की शिकायत पर दहेज उत्पीड़न का केस दर्ज हो गया है। शिकायत में पीड़िता ने आरोप लगाया कि उसका सिंगर पति मॉडलों के संग गानों की शूटिंग में बिजी रहने का बहाना बनाकर कई-कई दिन घर से बाहर रहता है, जिससे वह मानसिक तौर पर परेशान है।

विज्ञापन


थाना सिटी की पुलिस को दी शिकायत में रितु शर्मा निवासी शर्मा कॉलोनी कपूरथला ने बताया कि उसकी शादी हरियाणा के फरीदाबाद निवासी गायक सुमित भारद्वाज के साथ हुई है, लेकिन उसका पति सिंगर होने के चलते पब्लिसिटी के लिए माडल्स के साथ फोटो करवा कर ऐड देता रहता है। प्रोग्राम व गानों की शूटिंग में बिजी रहने का बहाना बनाकर कई-कई दिन घर से बाहर रहता है। जब वह उसे घर आने को कहती है तो वह प्रोग्राम में व्यस्त रहने का बहाना बना देता है और उसका कहना नहीं मानता है। 

शिकायत में कहा गया कि इससे वह मानसिक तौर पर परेशान रहने लगी है। डीएसपी-क्राइम अंगेस्ट वुमन एंड चाइल्ड ने जांच में सभी आरोप सही पाए। इसके आधार पर थाना सिटी में गायक सुमित भारद्वाज के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का केस दर्ज कर लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें