फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muktsar: शिवसेना पंजाब के जिला यूथ अध्यक्ष का खून से लथपथ शव बरामद, पांच दिसंबर से था लापता

Fri, 12 Dec 2025 09:40 AM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, मुक्तसर (पंजाब)

सार

पांच दिसंबर को शिव कुमार दोपहर दो बजे घर से गया था। पांच बजे उसका मोबाइल स्विच ऑफ हो गया। छह दिसंबर को उसकी खून से लथपथ लाश मिली थी। परिजनों ने बाद में शव की पहचान की।
विज्ञापन
शिव कुमार शिवा - फोटो : फाइल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शिवसेना पंजाब के जिला यूथ अध्यक्ष शिव कुमार शिवा का खून से लथपथ शव मिला है। परिजनों ने कुछ लोगों पर रंजिशन हत्या का आरोप लगाया है। 
विज्ञापन



गौरतलब है कि गत छह दिसंबर को पुलिस को शहर के बूड़ा गुज्जर रोड पर एक युवक का शव मिला था। कई दिनों तक शव की शिनाख्त न होने पर बाबा शनिदेव सोसायटी जब वीरवार को मृतक का अंतिम संस्कार करने लगी तो परिजनों को उसकी पहचान हो गई जो शिव सेना पंजाब का जिला यूथ अध्यक्ष शिव कुमार शिवा का शव निकला।

इस घटना का पता चलते ही शिव सेना कार्यकर्ताओं में रोष फैल गया। परिजन व शिव सेना कार्यकर्ता आज एसएसपी कार्यालय के बाहर शव रख कर धरना भी दे सकते हैं।

शिव सेना पंजाब के प्रदेश अध्यक्ष राजेश गर्ग ने बताया कि पांच दिसंबर को शिव कुमार को एक युवक दोपहर दो बजे घर से ले गया था। पांच बजे अचानक शिवा का मोबाइल फोन स्विच ऑफ आने लगा। शिव की काफी तलाश की मगर वो नहीं मिला। उन्होंने इसकी शिकायत भी पुलिस को दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस को बूड़ागुज्जर रोड से छह दिसंबर को खून से लथपथ एक शव मिला जिसे पहचान के लिए सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखा गया। अब उसकी पहचान शिव के रुप में हुई है। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि इसी वर्ष 11 जून को उन लोगों का बस स्टैंड के सामने धरने के दौरान उन पर कार चढ़ाने की कोशिश कर रहे एक सिख युवक के साथ उनका झगड़ा हुआ था। उस मामले में उन पर केस भी दर्ज हुआ था। साथ ही लगातार धमकियां भी मिल रही थीं। इसी रंजिश के चलते ही शिव की हत्या की गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें