फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बठिंडा: नहरी विभाग के बेलदार ने फंदा लगा की खुदकुशी, त्योना गांव के पास मिला अधजला शव

Sat, 09 Oct 2021 06:10 PM IST
Trainee Trainee संवाद न्यूज एजेंसी,बठिंडा (पंजाब)

सार

समाजसेवी संस्था के सदस्य संदीप गिल ने बताया कि संस्था के कंट्रोल रूम पर सूचना प्राप्त हुई थी कि संतपुरा रोड पर एक व्यक्ति ने फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। सूचना के बाद वो कोतवाली पुलिस को सूचित कर मौके पर पहुंचे। जहां पर उन्होंने एएसआई मनफूल सिंह की हाजिरी में शव को फंदे से उतारा और पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : पिक्साबे
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

थाना कोतवाली के क्षेत्र संतपुरा रोड पर रहने वाले नहरी विभाग के बेलदार ने शनिवार को अपने घर में फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। मृतक की पहचान धर्मपाल (53) निवासी जम्मू के तौर पर हुई। वहीं थाना सदर के तहत आते क्षेत्र गांव त्योना के पास नहर से एक अधजला शव मिला है। जिसकी अभी तक पहचान नहीं हो सकी। दोनों मृतकों के शवों को समाजसेवी संस्था सहारा जनसेवा के सदस्यों ने पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल पहुंचाया। 

विज्ञापन


समाजसेवी संस्था के सदस्य संदीप गिल ने बताया कि संस्था के कंट्रोल रूम पर सूचना प्राप्त हुई थी कि संतपुरा रोड पर एक व्यक्ति ने फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। सूचना के बाद वो कोतवाली पुलिस को सूचित कर मौके पर पहुंचे। जहां पर उन्होंने एएसआई मनफूल सिंह की हाजिरी में शव को फंदे से उतारा और पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल पहुंचाया। थाना कोतवाली के एएसआई मनफूल सिंह ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है और मृतक धर्मपाल के परिजनों को सूचना दे दी गई। 

यह भी पढ़ें: बठिंडा में एएसआई की दादागीरी: रेहड़ी वालों को मारे थप्पड़, घटना सीसीटीवी में कैद, पुलिस बोली- जांच चल रही है
विज्ञापन


समाजसेवी संस्था सदस्य संदीप गिल ने बताया कि शनिवार को गांव त्योना के पास से एक अधजला शव बरामद हुआ है, जिसकी पहचान नहीं हो सकी है। मौके पर पहुंची थाना सदर की पुलिस टीम ने जांच शुरू करने के बाद संस्था सदस्यों के सहयोग से शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल पहुंचाया। थाना सदर के इंस्पेक्टर गुरदीप सिंह ने बताया कि पुलिस जांच कर रही है। मामला हत्या से जुड़ा हो सकता और संदेह है कि व्यक्ति की हत्या के बाद सबूत मिटाने के लिए शव को जला दिया है।
 

युवक की करंट से हुई थी मौत

जिले के गांव घुम्मन कलां में खेतों में वेल्डिंग का काम रहे 25 वर्षीय युवक की करंट लगने से मौत हो गई। मृतक की पहचान मनदीप सिंह के तौर पर हुई। थाना मौड़ पुलिस ने मृतक के पिता नायब सिंह निवासी गांव राजगढ़ कुब्बे के बयान पर घटना के दो माह बाद खेत मालिक गुरजंट सिंह निवासी गांव घुम्मण कलां के खिलाफ शनिवार को केस दर्ज कर लिया।

पुलिस को शिकायत देकर गांव कुब्बे निवासी नायब सिंह ने बताया कि 19 जुलाई 2021 को उसका 25 वर्षीय बेटा मनदीप सिंह गांव घुम्मण कलां निवासी गुरजंट सिंह के खेत में वेल्डिंग का काम कर रहा था। इसी दौरान खेत मालिक की लापरवाही के कारण कारण खेतों में काम करते समय उसके बेटे को बिजली का करंट लग गया और उसकी मौत हो गई।

विज्ञापन


थाना मौड़ के एएसआई लखविंदर सिंह ने बताया कि घटना के बाद मृतक के पिता गुरजंट सिंह ने पहले बयान दर्ज नहीं करवाए थे लेकिन अब जैसे ही मृतक के पिता ने पुलिस के पास बयान दर्ज करवाए तो पुलिस ने खेत मालिक गुरजंट सिंह के खिलाफ केस दर्ज कर गिरफ्तारी के प्रयास शुरू कर दिए हैं।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें