फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Abohar: गली में खेल रहे बच्चे के अपहरण का प्रयास, लोगों ने एक को पकड़ा; तीन आरोपी फरार

Sat, 08 Nov 2025 01:22 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, अबोहर (पंजाब)

सार

लाजपत नगर गली नंबर 1 निवासी मिहिर ने बताया कि कल देर शाम को बच्चे गली में खेल रहे थे तो इसी दौरान चार युवक वहां पर आए और उसके बच्चे को उठाकर ले जाने का प्रयास किया।
विज्ञापन
माैके पर जमा लोग - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अबोहर के लाजपत नगर में शुक्रवार रात को बाइक सवार कुछ युवकों ने गली में खेल रहे एक बच्चे को अगवा करने का प्रयास किया। समय रहते मोहल्लवासियों ने देख लिया और एक युवक को दबोच लिया जबकि उसके तीन साथी मौके से भाग गए। पकड़े गए युवक को पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया। 
विज्ञापन

  
लाजपत नगर गली नंबर 1 निवासी मिहिर ने बताया कि कल देर शाम को बच्चे गली में खेल रहे थे तो इसी दौरान चार युवक वहां पर आए और उसके बच्चे को उठाकर ले जाने का प्रयास किया। बच्चे के शोर मचाने पर तीन युवक तो मौके पर भाग गए लेकिन एक युवक को  काबू कर लिया गया।
 
बच्चे के पिता ने बताया कि जब उसकी पत्नी ने बच्चे को छुड़ाने का प्रयास किया तो उक्त अगवाकर्ता युवकों ने उसके गले में पहनी सोने की चेन भी झपटने का प्रयास किया था लेकिन लोगों के एकत्र होने पर तीन युवक भाग गए जबकि एक युवक को उन्होंने काबू कर लिया। काबू किए युवक की जेब में से एक इंजेक्शन भी मिला है।
विज्ञापन


पकड़े गए युवक ने अपना नाम पीयूष बताया। इस घटना के दौरान उक्त तीन चार युवकों की गलियों में रेकी करते की फुटेज भी सीसीटीवी में कैद हुई है। फिलहाल पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें