अमृतपाल के करीबी पप्पलप्रीत सिंह की गिरफ्तारी के बाद संभावनाएं बढ़ गई है कि अमृतपाल सिंह को भी पुलिस गिरफ्तार कर लेगी। जिस के चलते अमृतपाल खुद गिरफ्तार होने की जगह आत्मसमर्पण कर सकता है। उधर बटाला के बाद अब अमृतसर के रेलवे स्टेशन व आसपास अमृतपाल की सूचना देने के लिए पोस्टर लगाए गए है। अमृतपाल ने अकाल तख्त के जत्थेदार को वीडियो के माध्यम से अपील की थी कि वैशाखी पर सरबत खालसा बुलाया जाए। जिस को जत्थेदार अकाल तख्त ज्ञानी हरप्रीत सिंह ने नजरअंदाज कर दिया।
दूसरी और अकाली दल अमृतसर की ओर से दमदमा साहिब में पंथक कांफ्रेस करने का एलान किया हुआ है। अकाली दल अमृतसर शुरू से ही अमृतपाल का समर्थक रहा है। पुलिस को यह भी आकंशा है कि अमृतपाल सिंह, अकाली दल अमृतसर की कांफ्रेंस में भी सरेंडर कर सकता है। जिस को लेकर राज्य भर में पुलिस व अर्धसैनिक बलों की नकाबांदी मजबूत कर दी गई है।