फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निखिल हिस्ट्रीशीटर हत्याकांड: चाचा-भतीजों ने पड़ोसी गांव के युवक का किया अपहरण, लाठी-डंडों से की मारपीट

Thu, 13 Apr 2023 10:38 AM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)

सार

सोनीपत में गांव मेहंदीपुर निवासी निखिल की 10 अप्रैल को 13 गोली मारकर हत्या कर दी थी। मामले में अब मृतक के उसके चाचाओं पर दहशत फैलाने के आरोप लग रहे हैं। आरोप है कि उन्होंने पड़ोसी गांव के युवक का अपहरण कर उसके साथ जमकर मारपीट की।
विज्ञापन
पुलिस स्टेशन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोनीपत के गांव मेहंदीपुर के हिस्ट्रीशीटर निखिल की हत्या के बाद अब उसके चाचाओं पर दहशत फैलाने के आरोप लगने लगे है। आरोप है कि निखिल के चाचा ने पांच अन्य के साथ मिलकर गांव गढ़ी असदपुर के युवक का अपहरण कर लिया। युवक को खेत में ट्यूबवेल पर बनी होदी के पानी में डुबोया गया। यातना देकर निखिल की हत्या के बारे में सवाल पूछे गए। उसके शोर मचाने पर लोगों के आने के बाद हमलावर भाग गए। पीड़ित ने पुलिस को शिकायत दी। पुलिस ने अपहरण, मारपीट, धमकी देने समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन


अपहरण के बाद बेटी ने पुलिस को दी सूचना
गांव गढ़ी असदपुर निवासी सुनील कुमार ने मुरथल थाना पुलिस को बताया कि वह मेहनत मजदूरी करते हैं। वह बुधवार दोपहर बाद अपने घर पर थे। इसी दौरान 2 बाइक पर गांव मेहंदीपुर निवासी फूल सिंह अपने भतीजे विकास व विशाल उर्फ छोटू तथा अन्य के साथ हाथों में डंडे लेकर उनके घर पहुंचे। उन्होंने घर में घुसकर उसका अपहरण कर लिया और जबरन बाइक पर बैठाकर खेतों की तरफ ले गए। वह गांव असदपुर के एक ट्यूबवेल पर ले गए। वहां पहले से ही तीन युवक और बैठे थे।

शोर सुनकर आसपास के लोग आए तो हमलावर धमकी देकर भागे
उन्होंने उसे धमकी दी कि उसने उनके भाई निखिल की हत्या करवाई है। उन्होंने उसे ट्यूबवेल की होदी में भरे पानी में डाल दिया। इसके बाद उसे पानी मे डुबोते और निकालने रहे। वह बार-बार पूछ रहे थे कि बता निखिल की हत्या करने में तेरे साथ कौन-कौन शामिल थे। उन्होंने मामले में किसी तरह की जानकारी होने से मना किया तो वह डंडे और लात-घूंसे मारने लगे। आरोपियों ने उन्हें काफी प्रताड़ित किया गया। इस पर वह जोर जोर से शोर मचाने लगे तो आसपास के लोग एकत्रित हो गए।
विज्ञापन


गांव मेहंदीपुर में सरपंच के परिजन पर पिस्तौल तान कर दी थी धमकी
ग्रामीणों को आता देखकर आरोपी धमकी देकर भाग गए। इस बीच पुलिस भी पहुंच गई। सुनील ने बताया कि उनकी बेटी ने उनके अपहरण की जानकारी डायल 112 पर पुलिस को दे दी थी। पुलिस टीम मौके पर पहुंची और छानबीन शुरू की। पुलिस ने सुनील के बयान पर फूल सिंह, उसके भतीजे विकास, विशाल व अन्य के खिलाफ अपहरण, घर में घुसने, मारपीट करने, जान से मारने की धमकी देने सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।

एक दिन पहले दूसरे चाचा ने सरपंच के परिजन को दी थी धमकी

एक दिन पहले गांव मेहंदीपुर के अशोक ने मुकदमा दर्ज कराया था कि हिस्ट्रीशीटर निखिल के चाचा जोगेंद्र उर्फ टोला व एक अन्य ने उनके घर में घुसकर उनके पिता मेहर सिंह के सीने पर पिस्तौल तान कर मारने की धमकी दी थी। उसने सरपंच के देवर रमेश को बुलाने को कहा था। जिसके बाद पुलिस को शिकायत देने पर आरोपी के गिरफ्तार कर लिया गया था।
विज्ञापन

निखिल की 10 अप्रैल को की गई थी हत्या

गांव मेहंदीपुर निवासी निखिल की 10 अप्रैल को 13 गोली मारकर हत्या कर दी थी। वह घटना के समय गांव के पास मुरथल अनाज मंडी में खोली अपनी चाय की दुकान पर बैठा था। उस समय चाचा फूल सिंह पर भी हमलावरों ने गोली चलाई थी। जिसमें पुलिस हत्या, हत्या की कोशिश व अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच कर रही है। हालांकि अभी तक निखिल के हत्यारों का पता नहीं लग सका है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें