कपूरथला में शव मिलने के बाद मौके पर जमा लोग।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पंजाब के कपूरथला में बुधवार को मंसूरवाल दोना क्षेत्र में एक निजी अस्पताल के नजदीक 20 वर्षीय युवक का लहूलुहान शव मिला। इससे इलाके में दहशत का माहौल बन गया। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची सिटी थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार मंसूरवाल दोनां के नजदीक नहर के कच्चे रास्ते पर एक 20 वर्षीय युवक का खून से लथपथ शव मिला। उस पर तेजधार हथियारों से हमला किया लगता है। सूत्रों के अनुसार युवक इंडस्ट्रियल एरिया क्षेत्र का वासी बताया जा रहा है और मामला प्रेम प्रसंगों से जुड़ा होने का संदेह है। फिलहाल पुलिस अधिकारी इस संबंध में कुछ भी बताने को तैयार नहीं हैं।