फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

औषधीय पौधे कसमल को उखाड़ते तीन दबोचे, 10 क्विंटल खेप बरामद

Wed, 03 Mar 2021 11:59 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, चंबा
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले के साहो क्षेत्र के जंगलों में औषधीय पौधे कसमल को उखाड़ रहे तीन लोगों को वन विभाग की टीम ने दबोचा है। विभाग की टीम ने दस क्विंटल कसमल की खेप भी मौके से बरामद की है। वन विभाग की टीम ने कुछ दिन पूर्व साहो-कुड़था मार्ग पर भी कसमल की जड़ों से भरे ट्रक को जब्त किया है। साहो घाटी में धड़ल्ले से कसमल को उखाड़ा जा रहा है।

विज्ञापन


वन विभाग की टीम ने साहो जंगल में कसमल को उखाड़ रहे तीन लोगों को धर दबोचा है। विभाग ने वन अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगामी छानबीन शुरू कर दी है। डीएफओ निशांत मंढ़ोत्रा ने बताया कि वन विभाग की टीम ने दबिश देकर साहो जंगल में कसमल उखाड़ते हुए तीन लोगों को पकड़ा है। टीम ने दस क्विंटल कसमल की खेप भी मौके से बरामद की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें